अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा नारी शक्ति दिवस मनाया गया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तारानगर इकाई के द्वारा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर नारी शक्ति दिवस मनाया गया। जिसमें एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजानंद जी जांगिड़ ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि झांसी की रानी नारी शक्ति की प्रतीक थी, साथ ही एक महान क्रान्तिकारी भी थी। उन्होंने अंग्रेज़ो से लोहा लिया और अंग्रेज़ो को नाको चने चबवा दिए। हम उनके सदा ऋणी रहेंगे।

Women Power Day

ABVP से माँ जालपा देवी महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रोहित चौधरी ने रानी बाई को नमन करते हुए,उनके जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि हम लोग युवा है, और हमे अपने समाज में परिवर्तन करना होगा। महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना लोगो में जाग्रत करनी होगी। हमे अपनी बहनों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। हमे उनके साथ मजबूती से खड़ा रहना है।

Women Power Day

कार्यक्रम में तारानगर नगर मंत्री राजेंद्र जी सहारण, छात्र संघ अध्यक्ष रोहित चौधरी विक्रम जी चौधरी, मोहित जी स्वामी, जयंत जी स्वामी, मोहित जी राठौड़, राकेश जी सिहाग, विजय जी गोदारा, राजकुमार जी, अभिषेक जी, मांगीलाल जी, दीनदयाल जी, राहुल जी, मनीष जी चौहान, बालकृष्ण जी शर्मा, पुनीत जी एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[स्रोत- विनोद रुलानिया]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.