उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण के मतदान 27 फरवरी को

उत्तरप्रदेश सीट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण के मतदान  के लिए शुक्रवार की शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया27 फरवरी को 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। पांचवें चरण में 692 उम्मीदवार चुनावी मैदान भाग्य आजमा रहे हैं। आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरा जोर लगा दिया। सभी दलों के प्रमुख नेताओं मतदाताओं से समर्थन मांगा। पांचवें चरण में भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से लेकर प्रयागराज और चित्रकूट जैसे धार्मिक नगरी में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी संग्राम होने जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती व गोंडा विधान सभा क्षेत्र आते हैं। इसके लिए शुक्रवार को शाम छह बजे के बाद से जनप्रतिनिधियों की ओर से किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर प्रभावी रूप से रोक लगा दी गई है।

पोलिंग बूथों पर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए समुचित व्यवस्था कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 12 जिलों में 27 फरवरी को स्वतंत्र, निष्पक्ष व कोविड नियमों का पालन करते हुए मतदान कराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया गया हैं। पांचवें चरण की 61 विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा इन सीटों पर होगा मतदान : तिलोई, सलोन (सुरक्षित), जगदीशपुर (सुरक्षित), गौरीगंज, अमेठी, इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लम्भुआ, कादीपुर (सुरक्षित), चित्रकूट, मानिकपुर, रामपुर खास, बाबागंज (सुरक्षित), कुंडा, विश्वनाथ गंज, प्रतापगढ़, पट्टी, रानीगंज, सिराथू, मंझनपुर (सुरक्षित), चायल, फाफामऊ, सोरांव (सुरक्षित), फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा (सुरक्षित), कोरांव (सुरक्षित), कुर्सी, राम नगर, बाराबंकी, जैदपुर (सुरक्षित), दरियाबाद, रुदौली, हैदरगढ़ (सुरक्षित), मिल्कीपुर (सुरक्षित), बीकापुर, अयोध्या, गोसाईगंज, बलहा (सुरक्षित), नानपारा, मटेरा, महसी, बहराइच, पयागपुर, कैसरगंज, भिनगा, श्रावस्ती, मेहनौन, गोंडा, कटरा बाजार, कर्नलगंज, तरबगंज, मनकापुर (सुरक्षित) व गौरा विधान सभा सीट

अमित यादव फिर भी न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.