सालासर में गुज़ा वंदे मातरम

आज स्वामी विवेकानन्द के 155 वे जन्मदिन सालासर में हिन्दू क्रांति सेना द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सालासर के पावन प्रगाण में स्थित स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा को तिलक लगाकर मालाएं पहनाई गई। मालाए पहनाकर हिन्दू क्रांति सेना द्वारा सालासर बाजार से वंदे मातरम, भारत माता की जय, स्वामी विवेकानन्द जी अमर रहे के नारों के साथ रैली निकाली गई।

Swami Vivekananda

जो स्वामी विवेकानन्द चौराहे से हनुमान गढ़ धर्मशाला तक चली। धर्मशाला में आयोजित बैठक में हिन्दू क्रांति सेना के प्रदेश सचिव अनुपाल सिंह भाटी ने पधारे सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया, एवम उन्हें विश्वास दिलाया कि जब भी कभी आपको हमारी जरूरत पड़ती है, मै और मेरी हिन्दू क्रांति सेना की टीम तन मन धन से आपके साथ रहेंगे। जहा आपको जरूरत हो हम आपके साथ है।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अजय शास्त्री ने अपने सबोधंन में कहा कि आज हमें अपनी सस्कृति बचाने का प्रयास करना चाहिए। हमे अपने माता-पिता, गुरु का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर तारानगर तहशील के अध्यक्ष भगवती प्रसाद ने स्वामी जी के जीवन परिचय, उनके विचारों, उनकी शिक्षाओं से युवाओ को अवगत करवाया।

Swami Vivekananda

हिन्दू क्रांति सेना के प्रदेश सचिव अनुपाल सिंह भाटी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा प्रदेश कार्यकरणी सदस्य रितुराज चूरू जिला अध्यक्ष विनोद रुलानिया, चूरू जिला उपाध्यक्ष् मुकेश धानक चूरू जिला महासचिव विनय तारानगर तहशील अध्यक्ष भगवती शर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राकेश समेत हिन्दू क्रांति सेना के अनेक पधादिकारी एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[स्रोत- विनोद रुलानिया]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.