राम नवमी के अवसर बजरंग दल एवम विहिप के तत्वाधान में रामबास स्थित राम मन्दिर से राजगढ़ शहर में अनेकों झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। राम मंदिर से प्रारंभ होकर शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकाली गई जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
शोभायात्रा को देखने हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी वही राजनेता भी पीछे नहीं रहे विधायक मनोज न्यांगली, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा, नगर पालिका चेयरमैन जगदीश बैरासरिया, कांग्रेस नेत्री कृष्णा पूनिया ने भी शोभा यात्रा का स्वागत किया तथा मुख्य बाजार में घंटाघर पहुंचने पर शोभा यात्रा का मुस्लिम संगठनों ने भी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
शोभा यात्रा का सर्व मुस्लिम समाज की तरफ से चार पोल के पास स्वागत कीया गया स्वागत करने वालो मे मुख्य रूप से लतीफ झाडीवाला, नयूम कूरैशी रिजवान खत्री, मलीक नारनोली, आसीफ पहाडखानी सलीम पहाडखानी, अब्दुल वाहीद, सैयद आइमन कुरैशी नदीम अजमेरी हरपालु थे।
इस झांकी में तमिलनाडु से रामसेतु से लाया गया तैरने वाला पत्थर भी लोगो को अपनी आस्था से जुड़ा हुआ दिखा। इस झांकी में युवा जोश, बुज़ुर्ग, महिलाएं सबने समान रूप से शिरकत की। झांकी में केसरिये झंडे के साथ युवाओ ने तिरंगा भी हाथो में थाम के रखा।
[स्रोत- विनोद रुलानिया]