किसानों की मदद के लिए रात में पहुंची कृष्णा पूनिया

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कृष्णा पूनियां ने दिन भर दर्जनो गाँवों का दौरा करने के बाद रात को राजगढ (सादुलपुर)पहुची तो उन्हें पता चला कि राजगढ़ मंडी मे किसान सुबह से बैठे हुऐ है। और उन्हें वहां उन्हें मदद की जरूरत है। तो कृष्णा पूनिया तुरन्त अनाज मंडी में पहुँची, वहा आकर उन्हें पता चला की ये किसान यहा सुबह से भूखे प्यसे बैठे हुए है। और मंडी प्रशासन इन किसानों के मूँग नही तोल रहा है।

Krishna Poonia

फिर कृष्णा जी ने कोपरेटिव इंस्पेक्टर संदीप कुमार को मौके पर बुला कर बात की पहले उन्होंने मना किया फिर उन्हें अन्नदाताओं की समस्सयो उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में अवगत करवाने पर उन्होंने किसानों किसानों के मुंग मोके पर ही रात को तुलवा दिया। कृष्णा पूनिया के एक टीम साथी ने बताया कि जब किसानों के मुंग तोलने की बातचीत पूरी हो गई।

Krishna Poonia

तो हमने कृष्णा जी को कहा कि आप घर जाये रात बहुत हो गई,तो उन्होंने कहा कि पहले किसान घर जायेंगे बाद में कृष्णा पूनिया घर जायेगी उनकी इस प्रकार के जबाब ने वहा मौजूद लोगो का दिल जीत लिया। किसानो से बातचीत ले दौरान किसानों ने बताया की कृष्णा हमेशा हमारी समस्या सुनती है,और उसका तत्काल समाधान भी निकालती है। ऐसी बेटी हमारे साथ है,तो हमे फ़िक्र करने की कोई जरूरत नही है।हमे हमारी बेटी पर नाज है।

आपको बता दे की कृष्णा पूनिया 2010 राष्ट्रमण्डल खेलो में स्वर्ण पदक विजेता है। भारत सरकार ने उन्हें नागरिक सम्मान में 2011 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2013 में कृष्णा पूनिया ने राजगढ़ (सादुलपुर) से कांग्रेस विधायक उमीदवार भी रही है।

[स्रोत- विनोद रुलानिया]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.