सरदारशहर के कच्चे बस स्टेंड से मात्र 150-200 मीटर की दुरी पर सरदारशहर-तारानगर जाने वाली सड़क से भारत गैस एजेंसी(वार्ड नं -19) की तरफ जाने वाले रास्ते पर सड़क में काफी समय से ये गड्डा बना हुआ है। हलाकि इस के ऊपर लोहे का जाल बिछा हुआ है, पर वो इतना नीचे धंस कर क्षतिग्रत हो गया है।लोहे का जाल क्षतिग्रत हो जाने के कारण आये दिन वाहन का टायर आराम से उसमे फंस जाता हैं या रात्रि के वक्त गुजरने वाले व्यक्ति के पांव उसमे आसानी से फंस जाते हैं, हालाँकि अभी तक इस गड्ढे के कारण कोई गंभीर घटना नहीं हुई हैं मगर वो दिन दूर नहीं जब यहां कोई बड़ा हादसा हो जायेगा।
इस जगह पर गाज़ुसर, बुकनसर, जयसँगसर जाने वाले ऑटो का स्टैंड है और यहां पर ऑटो चालक यात्रियों के लिए अपने रिक्शा भी खड़ा करते है। यहां पर भी कभी अंजानवश किसी यात्री के साथ भी दूर्रघटना होने की भी संभावना है।
इस मार्ग से वार्ड नं 19 में शहर के प्रमुख विद्यालयो में से एक विद्यालय भगत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी भी आवागमन के लिए इस रास्ते का उपयोग करते है जो छुट्टी होने के बाद एक साथ जल्दबाज़ी में जाते विद्यार्थियों के भी चोटिल होने की आंशका बढ़ती जा रही हैं। मगर प्रशासन या नगर पालिका का कोई भी अधिकारी ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।
[स्रोत- विनोद रुलानिया]