अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी बीदासर को प्रथम तहसील सम्मेलन दिनांक 28 जनवरी को जाट छात्रावास सांडवा में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में हड़मान दुसाद अध्यक्ष चुना गया और भंवर लाल लेघा को महामंत्री चुना गया।
किसान की हालत खराब :- छगनलाल चौधरी
इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान सभा के प्रदेश महामंत्री छगनलाल चौधरी ने कहा कि आज देश के किसान को कर्ज के कारण आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसान की उपज की उचित कीमत नही मिल रही है। किसान की खराब हालत के लिए देश और प्रदेश की सरकारों की नीतियां जिम्मेदार है। और हर बार सरकार नीतियां किसानों को बिना बताए ऐसी नीतियां बना देती है, जिसमे केवल किसान पिसा जाता है।
22 फरवरी को करे जयपुर कुच :- निर्मल कुमार
इस सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मल कुमार ने कहा कि 22 फरवरी जयपुर कूच में प्रत्येक गांव से एक वाहन पहुंचना चाहिए तथा गांव – गांव में संपूर्ण कर्जमाफी और फसल की लागत का डेढ़ गुनी कीमत के लिए कानून बनाने के लिए ‘किसान संसद’ का आयोजन करके प्रत्येक गांव के किसानों को उनके हक के लिए जागरूक किया जाना चाहिए, और ये काम किसान सभा ही कर सकती है।
इस सम्मेलन में जिला महामंत्री उमरावसिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सम्मेलन में तहसील अध्यक्ष हड़मान दुसाद, महामंत्री भंवर लाल लेघा, उपाध्यक्ष-गिरधारी लाल पुनिया, रामप्रताप माचरा, खिराजनाथ, संयुक्त मंत्री चम्पा लाल, सीताराम टांडी, शिवकरण गोदारा, कोषाध्यक्ष बजरंग ज्याणी सहित 31 सदस्ययी कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। साथ नव निर्वाचित महामंत्री भँवलाल लेघा ने सभी प्रतिनिधीयो को धन्यवाद दिया।
[स्रोत- विनोद कुमार]