19 साल बाद कांग्रेस पार्टी को मिला नया अध्यक्ष, राहुल गांधी की ताजपोशी में प्रियंका हुई भी शामिल

भारत के सबसे पुराने राजनैतिक दल को दिशा दिखाने के लिए एक नया अध्यक्ष मिल गया है यह अध्यक्ष और कोई नहीं सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी हैं और आज से राहुल गांधी की दिशा निर्देश के अनुसार ही इंडियन नेशनल कांग्रेस आगे बढ़ेगी. Rahul gandhiकांग्रेस के बतौर अध्यक्ष पद संभालने हेतु राहुल गांधी को आज सर्टिफिकेट मिल जाएगा जिसके बाद स्पष्ट रूप से राहुल गांधी अध्यक्ष का चार्ज संभाल लेंगे और अपने नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को बढ़ाएंगे हालांकि दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस के मुख्यालय की नेम प्लेट भी बदली जा चुकी है और राहुल गांधी के नाम को अध्यक्ष लगा कर संबोधित भी किया गया है.

राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चाएं हैं और #ThankYouSoniaGandhi हैशटैग भी लगातार ट्रेंड में बना हुआ है. राहुल गांधी के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वकांशी है जो उनको पार्टी की सर्वसम्मति से अध्यक्ष रूप में चुना गया है और पार्टी ने उन पर इतना विश्वास जताया है की उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए काबिल समझा.

राहुल गांधी की उम्र इस समय 47 साल है और पार्टी की उम्र 132 साल राहुल गांधी 49वें अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे. राहुल गांधी की ताजपोशी में प्रियंका गांधी अपने पति सहित समारोह में पहुंची पार्टी कार्यकर्ताओं की खुशी देखने से ही जाहिर होती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.