बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहुंचने में सफल रही प्रियंका चोपड़ा आज बरेली पहुंचने में नाकाम रही. खराब मौसम की वजह से बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर प्रियंका चोपड़ा के चार्टर्ड प्लेन को एटीसी से लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली और प्रियंका चोपड़ा को बिना दीक्षांत समारोह में शामिल हुए वापस जाना पड़ा.आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर एक्टर प्रियंका चोपड़ा को आज बरेली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानक उपाधि देने के लिए दीक्षांत समारोह रखा गया था मगर खराब मौसम के कारण मुंबई से निकली प्रियंका चोपड़ा बरेली पहुंचने में नाकाम रही.
इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दी उन्होंने अपने ट्वीट में दुख व्यक्त करते हुए कहा की मैं अपने शहर ना जा पाने के कारण बहुत दुखी हूँ साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही अपने शहर आएंगी.
— PRIYANKA (@priyankachopra) December 24, 2017
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में आज केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे अपनी पसंदीदा अदाकारा को देखने के लिए बरेली में स्टूडेंट का तांता लगा रहा मगर आज मौसम को कुछ और ही मंजूर था और प्रियंका चोपड़ा के चाहने वालों को बिना उन्हें देखे ही वापस जाना पड़ा.
I can’t believe the ATC won’t let me take off…saying it’s not safe..my heart is breaking..this was supposed to be such a special moment. I actually may miss it..#Bareillycalling ?
— PRIYANKA (@priyankachopra) December 24, 2017
सूत्रों से पता चला है कि बरेली के त्रिशूल एयरवेज पर आज खराब मौसम के कारण प्रियंका चोपड़ा के चार्टर्ड प्लेन को एटीसी से लैंडिंग की परमिशन नहीं मिल पाई जिस कारण प्रियंका चोपड़ा आसमान से ही प्लेन के अंदर अपने शहर का दीदार कर नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लौट गई जिसकी जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर से अपने फैंस के साथ साझा की