फिर भी

हॉलीवुड तक पहुंचने वाली प्रियंका चोपड़ा, बरेली पहुंचने में रही नाकाम

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहुंचने में सफल रही प्रियंका चोपड़ा आज बरेली पहुंचने में नाकाम रही.  खराब मौसम की वजह से बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर प्रियंका चोपड़ा के चार्टर्ड प्लेन को एटीसी से लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली और प्रियंका चोपड़ा को बिना दीक्षांत समारोह में शामिल हुए वापस जाना पड़ा.Priyanka Chopraआपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर एक्टर प्रियंका चोपड़ा को आज बरेली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानक उपाधि देने के लिए दीक्षांत समारोह रखा गया था मगर खराब मौसम के कारण मुंबई से निकली प्रियंका चोपड़ा बरेली पहुंचने में नाकाम  रही.

इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दी उन्होंने अपने ट्वीट में दुख व्यक्त करते हुए कहा की मैं अपने शहर ना जा पाने के कारण बहुत दुखी हूँ साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही अपने शहर आएंगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में आज केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे अपनी पसंदीदा अदाकारा को देखने के लिए बरेली में स्टूडेंट का तांता लगा रहा मगर आज मौसम को कुछ और ही मंजूर था और प्रियंका चोपड़ा के चाहने वालों को बिना उन्हें देखे ही वापस जाना पड़ा.

सूत्रों से पता चला है कि बरेली के त्रिशूल एयरवेज पर आज खराब मौसम के कारण प्रियंका चोपड़ा के चार्टर्ड प्लेन को एटीसी से लैंडिंग की परमिशन नहीं मिल पाई जिस कारण प्रियंका चोपड़ा आसमान से ही प्लेन के अंदर अपने शहर का दीदार कर नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लौट गई  जिसकी जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर से अपने फैंस के साथ साझा की

Exit mobile version