साण्डी पक्षी महोत्सव का हुआ शुभारम्भ, 3 फरवरी से 5 फरवरी तक चलेगा महोत्सव

हरदोई- प्रदेश के 12 व देश के पर्यटन स्थल में स्थान पा चुके जिले की पहचान रखने वाले साण्डी पक्षी विहार में साण्डी पक्षी महोत्सव का शुभारम्भ आज 11 बजे किया गया जिसमे जिलाधिकारी पुलकित खरे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, विधायक आशीष सिंह आशू ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Festival of Sandy Bird Festival will be held from 3rd February to 5th February

ये महोत्सव आज यानि 3 फरवरी से 5 फरवरी तक चलेगा जिसमे विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा। जिसमे बर्ड वाक, फिल्म शो, बर्ड टाक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व चार- पाँच फरवरी को विभिन्न प्रतियोगिता भी होगी। कार्यक्रम के प्रचार के लिये मस्कट भी तैयार किया गया बताते चले शासन ने कार्यक्रम के प्रचार के लिये बैलून रूपी मस्कट तैयार करया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर वन विभाग ने पक्षी विहार में 500 सौ पौधे भी लगाये है जिनसे से महोत्सव की शोभा और बढ़ रही है पौधो की सुरक्षा के लिये ट्री गार्ड भी लगाये गये है। महोत्सव में दुर दूर से लोगो के आने की उम्मीद की जा रही है जिसको देखते हुए सुरक्षा के कडे प्रबंध किये है। और महोत्सव में आने वाले लोगो को कोई दिक्कत न हो उसके भी सारे प्रबंध किये है।

बताते चले साण्डी पक्षी विहार की स्थापना सन 1990 में हुई थी। साण्डी पक्षी विहार में करीब 550 से अधिक प्रजातियो मौजूद है। पक्षी विहार की लोक प्रियता बढाने के लिये जिलाधिकारी ने यहाँ महोत्सव आयोजित किया गया है। इस दौरान शुभारम्भ में जिले से काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

[स्रोत- लवकुश सिंह]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.