क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने किया महिला सुधार गृह का औचक निरीक्षण

हरदोई- बेनीगंज कस्बे में संचालित हो रहे महिला सुधार गृह का बालामऊ विधान सभा से क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामपाल वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। क्षेत्र के लोग महिला सुधार केन्द्र के सम्बंध में लम्बे समय से शिकायते कर रहे थे।

विधायक रामपाल वर्मा

इस केंद्र पर महिलाओ के सुधार के नाम पर सरकारी धन का बंदरबाँट किया जा रहा है जिसके क्रम में विधायक ने औचक निरीक्षण का हकीकत जानी उन्होने ने फोन से बेनीगंज कोतवाल सुभाष चंद्र से बात कर केंद्र पर अब तक की गई कानूनी कार्यवाही के सम्बन्ध में भी जानकारी की विधायक ने बताया की क्षेत्र की जनता काफी लम्बे समय से महिला केंद्र पर हो रहे भ्र्ष्टाचार के सम्बंध में शिकायत मिल रही थी।

जिसके बाद उन्होने निरीक्षण करने का फैसला किया उन्होने ने बताया की निरीक्षण रिपोर्ट माननीय मुख्यमंत्री को सौपेगे और नियमानुसार जाँच कराकर केंद्र की जाँच कराई जायेगी उन्होने ने लोगो को आश्वसन दिया की निष्पक्ष जाँच कराई जायेगी इस दौरान बेनीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पति, राकेश वैश्य, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पिंटू, भाजपा जिलामंत्री रोहित वैश्य, कोथावाँ प्रधान अरुण कुमार सिंह, अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

[स्रोत- लवकुश सिंह]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.