राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर हुआ अशोक बाजपेयी का जोरदार स्वागत

हरदोई- अभी हाल ही में सपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए अशोक बाजपेयी के राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया गया अशोक बाजपेयी के जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही स्वागत करने का दौर शुरू होगया था सबसे पहले सण्डीला में डाक बंगले में सण्डीला भाजपा नेताओ ने स्वागत किया उसके बाद विभिन्न चौराहो मार्गो पर स्वागत होते हुए गांधी मैदान हरदोई में जनसभा तक चलता रहा। उसके बाद हरदोई में कार्यकर्ताओ ने अशोक बाजपेयी को चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया।जनपद के विकास में नही छोड़ेगे कोई कमी- अशोक बाजपेयी

जनपद के विकास में नही छोड़ेगे कोई कमी- अशोक बाजपेयी

प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओ के स्वागत करने से गदगद अशोक बाजपेयी ने कहा की वो जनपद के विकास के लिये कोई कसर नही छोड़ेगे।

अंशुल वर्मा व नितिन अग्रवाल नही पहुचे

स्वागत कार्यक्रम में जनपद के लगभग सभी कार्यकर्ता व नेता पहुचे लेकिन अभी हाल ही सपा छोड़्कर भाजपा में शामिल हुए सदर विधायक नितिन अग्रवाल व हरदोई सदर से लोकसभा सांसद अंशुल वर्मा नही पहुचे। जिनकी चर्चा पूरे कार्यक्रम में चलती रही लोग कई प्रकार की बाते करके जिले की राजनिति को नया रंग देने में लगे हुए थे तो कोई कुछ और ही अर्थ लगा रहा था लेकिन क्या कारण रहा स्पष्ट नही हो सका फिलहाल नितिन अग्रवाल नरेश अग्रवाल के पुत्र है और नरेश और अशोक का जिले में एक दूसरे के धुर विरोधी है ये भी कारण हो सकताहै फिलहाल सांसद नही पहुचे ये बात लोगो को हजम नही हो रही थी।

मंच से चले जमकर शब्द बांण

कार्यक्रम के दौरान मंच से जमकर शब्द बाण चले और एक दूसरे पर जमकर तंज कसा श्याम प्रकाश ने भ्रष्टाचार पर अपनी ही सरकार को घेर कर कहा की थानो तहसीलो ब्लाको में भ्रष्टाचार नही रुक रहा है अधिकारी बेलगाम होगये है जनप्रतिनिधियो की अधिकारी बात ही नही सुनना चाहते है तो क्रम वीर सिंह ने हरदोई से सदर विधान सभा से दो विधायक होने की बात कह कर अपनी पार्टी और सरकार की ही किरकिरी करा दी जिलाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियो को सही से काम करने को कहा और अधिकारियो पर दबाव बनाने से मना किया कहा इससे पार्टी और मुख्यमंत्री की छवि खराब होगी।

[स्रोत- लवकुश सिंह]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.