टॉप 5 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिनका हुआ ब्रेकअप

Top 5 Bollywood celebrities whose break-up

बॉलीवुड की हसीन और रंगीन दुनिया में हमेशा से ही रिश्तों का टूटना और जुड़ना आम बात रही है। लेकिन आज कल ब्रेकअप के बाद लिंक-अप्स की खबरें भी आम बात हो चुकी है, आए दिन कुछ ना कुछ खबरें सुनने को मिल ही जाती है, कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटी के रिश्ते तो काफी लम्बे अरसे तक चले लेकिन उन्हें टूटने में भी देर ना लगी। आइए आज हम आपके साथ कुछ जोड़ियो की चर्चा करने जा रहे है।

1.सलमान खान-ऐश्वर्या राय:

सलमान खान के साथ नाम जुड़ने से पहले ऐश्वर्या का नाम विवेक ओबरॉय के साथ जुड़ा। ‘क्यों हो गया न’ फिल्म में दोनों ने एक साथ काम किया था उसी दौरान दोनों के नजदीक आने की खबरे भी आई थी, यह अफेयर काफी दिन तक नहीं चला जल्दी ही दोनों के अलग होने की खबर भी आ गयी थी, मगर ऐश को लेकर सलमान और विवेक के बीच काफी अनबन भी हुई जो की विवेक के माफ़ी मागने के बाद भी आज तक खत्म नहीं हुई है। सलमान और ऐश्वर्या की ब्रेकअप की खबर मीडिया में आग की तरह फैल गयी थी खबरों के अनुसार सलमान कई बार ऐश के साथ मारपीट भी कर चुके थे।

2.अमिताभ बच्चन-रेखा:

जहां अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को आज ४३ साल से भी ज्यादा हो चुके है, अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस रेखा की प्रेम कहानी मीडिया में हमेशा से ही सुर्खियों में बनी रहती है, जबसे अमिताभ और रेखा एक साथ थे, रेखा का करियर उड़ान भरने लगा था, मानो अमिताभ जैसे रेखा के लिए लकीचार्म बन गए थे, देखते ही देखते दोनों की जोड़ी हिंदी सिनेमा के सुनहरे पन्नो में अपना नाम लिखवा चुकी थी, दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया था। जैसे जैसे इनकी फिल्में हिट होती गयी वैसे ही दोने के बीच प्यार भी गहरा होता गया। फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान हुए एक हादसे में अमिताभ को चोट लगने के कारण दोनों की प्रेम कहानी का भी अंत हो गया मगर आज तक यह पता नहीं चल पाया के इसके पीछे क्या कारण था इसी के चलते दोनों ने एक दूसरे का साथ छोड़ दिया।

3.शाहिद कपूर-करीना कपूर:

करीना कपूर और शाहिद कपूर के लिंकअप्स की खबरे हमेशा से हे मीडिया में छाई रही। दोनों ने खुलेआम अपने प्यार का इजहार भी किया लेकिन इनके ब्रेकअप के पीछे क्या कारण था इसका पता आज तक नहीं चल पाया है। इनके ब्रेकअप के बाद इनकी मूवी ‘जब वी मेट’ सुपरहिट भी हुई थी।

4.अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी:

वैसे कहे तो अक्षय कुमार का नाम हर बड़ी एक्ट्रेस के जुड़ा। रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ अफेयर की खबर इतनी फैल गयी थी। ऐसा लग रहा था इस बार अक्षय शादी कर ही डालेंगे। शिल्पा के साथ अक्षय की नाजिदिकियों की खूब खबरें आई। ‘चुरा के दिल मेरा, यह गाना अक्षय ने शिल्पा के साथ किया था जो की काफी फेमस भी हुआ था। शिल्पा ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था की अक्षय अपनी हर प्रेमिका को यह एहसास कराते है की वो उनसे बेहद प्यार करते है और उनके प्रति इमानदार भी है। रवीना और शिल्पा के साथ अफेयर के साथ साथ उनका नाम राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ भी जुड़ा। मगर इससे पहले कुछ होता राजेश खन्ना और डिंपल ने दोनों की शादी ही करवा डाली।

5. रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण:

‘बचना ऐ हसीनो’ फिल्म में रणबीर और दीपिका ने पहली बार एक साथ काम किया था। इसके बाद दोनों को तमाशा’ में एक साथ देखा गया। हांलाकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अपने लिंकअप की खबर को दुनिया से ज्यादा दिनों तक नहीं छुपा सके। दोनों का प्यार एक दूसरे के सर चढ़कर बोल ही रहा था, लेकिन कुछ समय बाद दोनों ब्रेकअप की खबरें मीडिया में आने लगी वजह बताना थोडा मुश्किल है, मगर ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने ‘ ये जवानी है दीवानी’ फिल्म में एक साथ काम भी किया था और यह फिल्म सुपरहिट हिट भी साबित हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.