सिर्फ 5 ही बार MS धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्टंप आउट हुए है, जानिए कब और कहाँ

महेंद्र सिंह धोनी इंडियन क्रिकेट में एक ऐसी जगह बना चुके हैं अब जब क्रिकेट के मैदान में खेलने उतरते हैं तो उनके मैदान में पांव रखते ही कोई ना कोई रिकॉर्ड बन जाता है. कुछ ऐसा ही एक खास रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भी महेंद्र सिंह धोनी बनाने में कामयाब हुए. किन्तु यह रिकॉर्ड ऐसा है खुद महेंद्र सिंह धोनी भी इस रिकॉर्ड को अपने नाम करना नहीं चाहते थे. दरअसल में दूसरे T20 मैच में गुवाहाटी के मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी T20 क्रिकेट में पहली बार स्टंप आउट हुए.

MS Dhoni was stumped

यह पहला मौका है जब महेंद्र सिंह धोनी अपने टी20 करियर के इतिहास में पहली बार स्टंप आउट हुए इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी एक बार एकदिवसीय मैचों में स्टंप आउट हुए हैं और तीन बार टेस्ट क्रिकेट में स्टंप आउट हुए हैं यानी कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में महेंद्र सिंह धोनी अब तक सिर्फ 5 ही बार स्टंप आउट हुए हैं.

तो चलिए आपको बताते हैं कि कब-कब महेंद्र सिंह धोनी अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्टंप आउट हुए हैं-

1- 2017 गुवाहाटी के मैदान में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में महेंद्र सिंह धोनी 13 रन बनाकर एडम जंपा की गेंद पर स्टंप आउट हुए. महेंद्र सिंह धोनी अपने T20 करियर में पहली बार स्टंप आउट हुए हैं. उनका स्टंप आउट होना भी 6 साल बाद हुआ है.

2- चेन्नई के मैदान में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय क्रिकेट में पहली बार स्टंप आउट हुए थे. 28 साल बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप को जीतकर इतिहास दोहराया था.

3- 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में ढाका के मैदान में महेंद्र सिंह धोनी ने ताबड़तोड़ 89 रन बनाए रकीबुल हसन की गेंद को छक्का मारने के चक्कर में क्रीज से आगे निकले किन्तु गेंद को मिस कर गए और बांग्लादेश के विकेटकीपर ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया मात्र 11 रनों से महेंद्र सिंह धोनी अपना शतक चुके थे.

4- 2008 में कानपुर के मैदान में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में धोनी ने 32 रन बनाएं उन्हें विकेट कीपर मार्क बाउचर ने पाल हैरिस की गेंद पर स्टंप आउट किया था. इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने सौरव गांगुली का अच्छा साथ निभाया था.

5- महेंद्र सिंह धोनी ने अपने टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक फैसलाबाद के मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ 2006 में बनाया था. इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार 148 रनों की पारी खेली थी किन्तु दानिश कनेरिया की गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में महेंद्र सिंह धोनी स्टंप आउट हुए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.