5 मेकअप टिप्स जो हर महिला को पता होने चाहिए

मेकअप टिप्स जो हर महिला को पता होने चाहिए

आजकल हर कोई सुंदर दिखना चाहता है चाहे ऑफिस हो या कॉलेज हो या आप एक हाउस वाइफ ही क्यों न हो। हर महिला चाहती है की उसकी मुस्कान और सुन्दरता सबका मन मोह ले। मगर इस भागदौड़ में किसके पास इतना टाइम है की हर रोज़ ब्यूटी पार्लर में जा सके। लेकिन फिर भी मेकअप करना जैसे आपकी ज़रूरत बन चुका हैं। आइये हम आपको मेकउप के बारे कुछ टिप्स बताना चाहते हैं। जिससे आपको घर पर मेकउप करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

1. पाउडर का सही इस्तेमाल

सबसे पहले मेकअप बेस को बनाना ज़रूरी हैं इससे चेहरे के दाग–धब्बो और निशानों को आसानी से छुपाया जा सकता हैं और इसके बाद पाउडर का प्रयोग करने से मेकअप निखर कर आता है। गर्मियों में मौसम गर्म होता हैं और नमी की मात्रा अधिक होती हैं इसलिए पाउडर कि मात्रा को कम ही रखना चाहिए।

2. आई मेकअप टिप्स

आजकल देखा जाये तो आई मेकउप बहुत पॉपुलर हो रहा हैं। शादी हो या पार्टी या कही भी घूमना ही क्यों न हो। हर कोई अपनी आँखों को अलग तरीके से सजाने की कोशिश करती हैं। आँखों के ऊपर मेकअप अप्लाई करने के बहुत सारे टिप्स हैं। आंखों पर लगा काजल और आईलाइनर ही काफी हद तक आपकी आँखों को सुंदर बना देता है। महिलाये आजकल आई शैडो का इस्तेमाल अपनी ड्रेस के हिसाब से भी करती हैं।

3. होंठो के लिए मेकअप टिप्स

अपनी पसंदीदा लिपस्टिक का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले होंठो पर प्राइमर का प्रयोग करें इससे होंठो पर दिखने वाली दरारे चुप जाती है। इसके बाद अपने होंठो पर लिप लाइनर से आउटलाइन करके अपनी मनपसंद लिपस्टिक को लगा सकते हैं। लेकिन जिस भी रंग का लिप लाइनर आप लगा रहे है वो आपकी लिपस्टिक के कलर से मेल जरुर करे।

4. ब्लश का परफेक्ट दिखना

ब्लश लगाने से आपका लुक एकदम अलग नजर आता है। अधिक्तर् महिलायों का कलर इतना फेयर नहीं होता है, ब्लश का सही रंग लगाना बहुत जरूरी है. अगर आपने ब्लश का कलर ज्यादा हैवी लिया है तो यह आपके चेहरे की रंगत को बर्बाद कर देगा। इसलिए इससे अपने रंग के हिसाब से ही इस्तेमाल करे।

5. कंसीलर का इस्तेमाल

कंसीलर का इस्तेमाल हम अपने चेहरे से दाग–धब्बो को छुपाने के लिए किया जाता है। इसे आँखों के नीचे और नाक के आसपास के हिस्से में लगाया जाता है। कंसीलर लगाने के बाद ब्रश से इसको अपने चेहरे पर अप्लाई करे। इससे आपका लुक बेहद आकर्षक लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.