आईपीएल 2022 – कोरोना के बीच कब और कहां शुरू होगा आईपीएल।

आईपीएल 2022 – कोरोना के बीच कब और कहां शुरू होगा आईपीएल।                    

        कोरोना के बीच इस शहर में हो सकता है आईपीएल जाने कब से शुरू होगा टूर्नामेंट- आईपीएल 15वे सीजन में दो नई फ्रेंचाइजी के जुड़ने से कुल 10 टीमें हो जाएंगी ऐसे में बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को 10 शहरों में कराने का प्लान बनाया। लेकिन कोरोना के चलते अब यह मुमकिन नहीं लग रहा है।

कब और कहां होगा आईपीएल

 रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत 2 अप्रैल 2022 से करने पर विचार विचार कर रहा है। मैच कब और कहां खेले जाएंगे यह तो अभी तय नहीं है, लेकिन बीसीसीआई ने आईपीएल के हिस्सेदारो को अंदरूनी तौर पर बता दिया है कि आईपीएल 2 अप्रैल से शुरू हो सकता है।            इस बार आईपीएल में कुल 10 टीमें होंगी 15 सीजन में 8 पुरानी टीमों के साथ दो नई टीमें भी जुड़ेंगी और कुल 74 मैच खेले जाएंगे। इस बार का आईपीएल सीजन पूरे 2 महीने का हो सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को यह भी बता दिया है कि आईपीएल का फाइनल मुकाबला जून के पहले हफ्ते में खेला जाएगा यह मुकाबला 4 या 5 जून को होने की संभावना है। आईपीएल के 15वें सीजन में दो नई फ्रेंचाइजी के जुड़ने से कुल 10 टीमें हो जाएंगी ऐसे में बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को 1 शहरों में कराने का प्लान बनाया था। लेकिन कोरोना के चलते अब यह नामुमकिन लग रहा है।।

भारत में बढ़ते कोरोना केस के चलते बीसीसीआई अब टूर्नामेंट को लेकर प्लान भी की भी तैयारी कर रही है। इसकी पूरी संभावना है कि पूरा आईपीएल टूर्नामेंट मुंबई शहर की तीन स्टेडियम में हो सकता है| इस समय बीसीसीआई के बात सिर्फ दो ही ऑप्शन है सभी मैच 10 शहरों में कराए या मुंबई के तीन स्टेडियम (वानखेड़े ,डीवाई पाटिल, और ब्रबोँन) में कराएं।

आईपीएल 2022- मेगा ऑक्शन 12,13 फरवरी को होगा। नीलामी में 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की लिस्ट जारी हो गई है। आई पी एल 2022 में कुल 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इस बार आईपीएल की नीलामी 2 दिन चलेगी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। यह आईपीएल का 15 सीजन होगा और क्रिकेट की दुनिया के कई बड़े सितारे इस अहम टूर्नामेंट में भाग लेंगे हालांकि कोरोना के कारण राज्य में लगे प्रतिबंध के चलते इसमें बदलाव भी हो सकते हैं।

  • 228 कैप्ड और 335 अनकैप्ड खिलाड़ी। ऑक्शन में 590 खिलाड़ियों में से 228 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में खेल चुके है
  • 35 खिलाड़ियों को किया गया रीटेन 10 टीमों में कुल मिलाकर 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है।

     सभी देशों से कितने खिलाड़ी होंगे ऑक्शन में देखें पूरी लिस्ट

 

               देश        ऑक्शन में कितने खिलाड़ी

 

              अफगानिस्तान              17
              ऑस्ट्रेलिया              47
              बांग्लादेश              5
              इंग्लैंड              24
             आयरलैंड              5
             न्यूजीलैंड              24
             दक्षिण अफ्रीका              33
             श्रीलंका              23
             वेस्टइंडीज              34
             जिंबाब्वे              1
             नामीबिया              3
             नेपाल              1
             स्कॉटलैंड              2
             यूएसए              1

 

 

 

                     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.