IPL 2018 : रंग में लौटे महेंद्र सिंह धोनी को ले लेना चाहिए संन्यास

IPL सीजन 11 में चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला उन सब पर भारी पड़ रहा है जो धोनी की आलोचना कर रहे थे और उनके सन्यास के बारे में बातें कर रहे थे. मुझे नहीं लगता कि जिस प्रकार से वह खेल रहे हैं उन्हें अभी संन्यास की कोई जरूरत है अगर नजर डालें महेंद्र सिंह धोनी के IPL 2018 के रिकॉर्ड पर तो आलोचना करने वालों से कहीं ज्यादा है महेंद्र सिंह धोनी का परफॉर्मेंस.MSD

IPL 2018 में महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड

अगर बात करें सर्वाधिक छक्कों की तो महेंद्र सिंह धोनी, किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे वेस्टइंडीज के घातक बल्लेबाज क्रिस गेल से बस 3 छक्कों की दूरी पर है महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2018 में 20 छक्के लगाकर इस श्रेणी में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि इस श्रंखला में सबसे ऊपर काविज क्रिस गेल ने 23 छक्के लगाए हैं. रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की ओर से खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी IPL सीजन 11 में 23 छक्के लगाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया हुआ है तो वहीं तीसरे स्थान पर कोलकाता की ओर से खेल रहे आंद्रे रसेल भी 23 छक्के लगाए हैं.

https://www.instagram.com/p/BiOCDx8Df8v/

सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पांच बल्लेबाजों की सूची में महेंद्र सिंह धोनी चौथे स्थान पर विराजमान है इतना ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2018 के सबसे लंबे छक्के में 108 मीटर का छक्का भी लगाया है जो यह आलोचनाओं करने वालों के मुंह पर करारा तमाचा है और साबित करता है कि महेंद्र सिंह धोनी में अभी भी बहुत खेल बाकी है.

महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान बनाए सर्वाधिक रन

IPL सीजन 11 में खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ कर अपने नाम कर लिया है. इतना ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान IPL में खेलते हुए सर्वाधिक रन बनाए हैं इससे पहले यह रिकॉर्ड गौतम गंभीर के नाम था गौतम गंभीर ने बतौर कप्तान 3518 बनाए थे जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान 3536 रन बनाकर गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में पांचवा स्थान

IPL 2018 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में महेंद्र सिंह धोनी पांचवें स्थान पर काबिज हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल सीजन 11 में अब तक 286 रन बनाए हैं. IPL 2018 में महेंद्र सिंह धोनी का सर्वाधिक स्कोर 79 नाबाद रहा और IPL 2018 में धोनी के जबरदस्त 3 अर्धशतक भी शामिल है. इस पर्फॉर्मेंस के बाद भी अगर कोई यह कहता है कि महेंद्र सिंह धोनी को संयास ले लेना चाहिए तो मेरा मानना है की लोगों की बकबक ना सुन हेडफोन लगा IPL में लग रहे 108 मीटर लंबे छक्कों का आनंद उठाना चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.