कालवास गांव के पीड़ित तक पहुंची मदद

कालवास गाँव के किसान अमरसिंह धानका के घर पर 4 अप्रैल को घर में बने छपरे में आग लग गई थी। जिनमे अमरसिंह जी के दुधारू मवेशी जलकर मर गए थे। जिनकी जानकारों के अनुसार कीमत लगभग 1.5- 2 लाख रूपये मानी गई थी।

कालवास गाँव के पीड़ित तक पहुची मदद

उसके बाद कालवास गाँव के दो युवाओ विनोद रुलानिया एवम सुनील बैनीवाल द्वारा इस गरीब की मदद के लिए सोशल मीडिया के जरिये लोगों से मदद की गुहार लगाई गई। जिसमे बहुत से समाज के बहुत से व्यक्ति आगे आये और अपनी सामर्थ्य अनुसार गरीब की मदद के लिए आर्थिक सहयोग किया।

और सब लोगो के मिलाकर ये कुल राशि 9500 रूपये इकट्ठी हुई। जो कालवास ग्राम पंचायत के सरपंच चेतराम जी एवम ब्लॉक मेंबर रामस्वरूप जी, गोपीराम रुलानिया ने इकट्ठी की गई इस पृर्ण राशि को आज अमरसिंह जी धानका की धर्मपत्नी एवम उनके पुत्र को भेंट की।

आर्थिक सहयोग करने वाले व्यक्तियो के नाम :-

200 रु प्रकाश(रणजीत पूरा, कोलायत), 1100 रु सुनील धेतरवाल, 1100 रु मदन बुडानिया (कालवास), 500 रु सुरेन्द्र गोस्वामी, 500 रु राजेश राहड़ (बुचावास), 500 रु रॉकी जाट(फौजी), 1100 रु कामरेड निर्मल प्रजापत, 500 रु सद्दाम पटवा, 500 रु जितेंद्र शर्मा, 500 रु मनोज सहारण (गाजुवास), 500 रु अत्रे जी, 500 रु श्रवण गड़ाना, 500 रु कपिल सिहाग (सात्यु), 1000 रु रामनिवास गोदारा(कालवास), 500 रु अजित सहारण(पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष) आदि ने सहयोग राशि भेंट की।

[स्रोत- विनोद रुलानिया]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.