भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के उपरांत आभार एवं धन्यवाद रैली का किया भव्य स्वागत

BJP

आलोट विधानसभा के भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़( भैया राम )ताल ,सौरभ हिंगड़ (बड़ावदा )नारायण सिंह राठौड़ (बिलावली) खारवाकला का भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पदों पर मनोनयन होने पर नगर ताल नगर में  गुरुवार को पुरानी नगर परिषद कार्यालय के सामने से ढोल धमाके एवं डीजे की मधुर धुन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 4 राज्य पर ऐतिहासिक जीत का जश्न आभार एवं धन्यवाद रैली के रूप में  मनाया । भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन द्वारा मंडल अध्यक्षो के नाम की घोषणा करने के बाद गुरुवार को उक्त आभार रैली का आयोजन किया गया था ,परंतु उक्त रैली के आयोजन में जब पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के साथ भारतीय जनता पार्टी की चार राज्यों में सरकार बनने की खुशी से भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की जश्न मनाने की खुशी  दुगनी हो गई ।जोश और खरोश के साथ भाजपा जनों द्वारा आभार रैली और विजय रैली के रूप में परिवर्तित होकर ताल नगर के विभिन्न मार्गो पर ढोल के साथ कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्षो के मनोनयन होने पर कई स्थानों पर इनका स्वागत सम्मान किया गया।

सर्वप्रथम नगर परिषद के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष  प्रतिनिधि ,भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री संजय बंटी पितलिया के निवास मकान पर कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर ढोल धमाकों और फूल मालाओं के साथ आभार रैली की शुरुआत की।विजय रैली का प्रमुख मार्गो पर भाजपा मंडल ताल के  पवन पोरवाल ,अमित काला ,मित्र मंडल, भैया राम मित्र मंडल ,विनोद परमार मित्र मंडल  ,नितेश पोरवाल मित्र मंडल ,दिलीप पांचाल मित्र मंडल ,मेहता परिवार ,मनोज जैन मित्र मंडल ,अंशुल धनोतिया मित्र मंडल एवं  शुभचिंतकों  द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया। विजय रैली का समापन भाजपा मंडल द्वारा सभी देव तुल्य भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपमाला सोनी ताल ,श्रीमती गोपी बाई पोरवाल खारवाकला ,मंडल अध्यक्ष का भी स्वागत किया गया , जिसमें किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष  राम सिंह  सिसोदिया ,जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह  यादव ,भाजपा जिला मंत्री संजय बंटी पितलिया ,भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल काला ,प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के मंडल अध्यक्ष पवन पोरवाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमराव सिंह  गुर्जर, पिछडा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जरेसिंह  गुर्जर ,अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दशरथ सोलंकी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित काला ,पूर्व सोसायटी अध्यक्ष मनीष राठौड़,  मंडल महामंत्री नरेंद्र कल्याणे ,पुष्पेंद्र सिंह चौहान ,अजय राठौड़ ईश्वरलाल पाटीदार ,अनिल माली ,रोहित मालू ,महावीर शर्मा ,रामनिवास पाटीदार ,महेश आंजना गोविंद अंजना राकेश खेत्रा विकास मुनत  सिद्धार्थ मांडोत, मनोज जैन, विनोद परमार ,भावेश मेहता, संतोष सोनी, दिलीप काला ,आशीष शर्मा ,सहीत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर मंडल अध्यक्ष बनने पर नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों का स्वागत व सम्मान किया।रैली के समापन होने पर श्री राम मंदिर हवलदार चौक पर महाआरती करने के उपरांत एवं प्रसादी वितरण की गई ।

जितेंद्र सिंह फिर भी न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.