भारत के 5 खूबसूरत हनीमून स्थल, जो है सबसे अलग।

शादी लड़के या लड़की की जिंदगी में सबसे खूबसूरत और महत्वपूर्ण समय होता है जिसकी यादों को प्रत्येक इंसान सहेज कर रखना चाहता है। शादी के बाद नवदंपति अपनी जिंदगी की शुरुआत करने के लिए परिवार से अलग एक दूसरे के साथ अकेले में कुछ समय व्यतीत करना पसंद करते हैं जिससे वह एक दूसरे को अच्छे से जान व समझ सकेंं। उसके लिए नवदंपति अपनी पसंद और बजट के हिसाब से देश या विदेश हनीमून पर जाते हैं। यहां मैं आपको भारत के ही ऐसे 5 स्थलों के बारे में बताने जा रही हूँ जो प्रचलित स्थलों से अलग भी है और बेहद खूबसूरत भी।

1- केरल-:

Padmanath mandir keralअधिकतर कपल्स हनीमून के लिए श्रीनगर, कुल्लू मनाली, शिमला जैसे स्थलों पर जाना पसंद करते हैं परंतु इन स्थलों के अलावा भी भारत में बहुत से ऐसे स्थल है जो बेहद खूबसूरत है जिसमें एक नाम है केरल। केरल में आपको वह सब मिलेगा जिसके अधिकतर लोग शौक़ीन होते हैं जैसे केरल में एक से एक खूबसूरत बीच है जो कि भारत के सबसे साफ-सुथरे बीचों में गिने जाते हैं जहां जाकर मन प्रसन्नता से भर जाता है, केरल के बीच में प्रमुख है चुआरा बीच, कोवलम बीच, मरुदद्धेश्वर बीच, बेकल बीच आदि। बीच के अलावा अगर आप पहाड़ों का आनंद लेना चाहते हैं तो मुन्नार, पेरीमेड,लक्कडी, देवीकुलम जैसे पहाड़ी इलाकों का चुनाव किया जा सकता है। केरल का मौसम वर्ष भर सुहाना रहता है, नारियल के पेड़ों के बीच साथी का साथ हो तो घूमने का मजा भी दोगुना हो जाता है।

2- कुर्ग-:
Abbey fall coorg
कुर्ग मैसूर से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बहुत ही खूबसूरत स्थल है, प्राकृतिक नजारों के कारण कुर्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। शांतिपूर्ण वातावरण और शुद्धता की मिठास समेटे हुए यह स्थल अधिकतर कपल्स को अपनी तरफ आकर्षित करता है, कुर्ग के खूबसूरत झरने वहां की खूबसूरती को और अधिक बढ़ा देते हैं। मार्च से मई के बीच यहां का मौसम अत्यधिक सुहाना हो जाता है।

[यें भी पढ़ें : क्या आप भारत की इन 10 सबसे ठंडी जगह के बारे में जानते है]

3- उदयपुर-:pink city Udaypur
राजस्थान में स्थित उदयपुर राज्य में सबसे खूबसूरत स्थलों में गिना जाता है जो अरावली की पहाड़ियों से घिरा हुआ है, उदयपुर में झीलों की सैर हनीमून को और अधिक यादगार बना देती है, उदयपुर को झीलों का शहर भी कहा जाता है, सुंदर जगमगाते आलीशान महल इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं, अक्टूबर से मार्च तक यहां का मौसम अत्यधिक सुहाना रहता है।

[यें भी पढ़ें : भारत की 10 ऐसी जगह जहाँ होती है आग की बारिश]

4- डलहौजी-:  Dalhousiesडलहौजी हिमाचल प्रदेश में स्थित है जो पांच पहाड़ों पर बसा हुआ शहर है, पहाड़ों के बीच बहती रावी नदी शहर की खूबसूरती को दोगुना कर देती है ऊंचे ऊंचे पहाड़ हरी भरी वादियां तथा ब्रिटिश आर्किटेक्चर की झलक लोगों का मन मोह लेती है।

5- अंडमान निकोबार-:Andaman-and-Nicobar
अंडमान निकोबार बंगाल की खाड़ी में स्थित 300 से अधिक खूबसूरत द्वीपों और टापुओं का बड़ा समूह है, सफेद बालू के बीच और इनके मध्य स्थित नारियल के पेड़ चारों तरफ खूबसूरती की छटा बिखेरते नजर आते हैं, अंडमान निकोबार में आप सीफूड, वॉटर स्पोर्ट्स, और सनबाथ का भी मजा ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.