शिवहर: 9 दिसम्बर को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला इकाई के कार्यसमिति की एक आवश्यक बैठक महामंत्री सौरव शरण के आवास पर होगी। इस आशय की जानकारी देते हुए भाजयुमो नगर अध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि इस बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश मंत्री रविकांत सिन्हा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी एवं शिवहर सांसद श्रीमती रमादेवी उपस्थित रहेंगी।
भाजयुमो नगर अध्यक्ष के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की सरकार विशेष कर ‘युवा वर्ग’ के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। अतः युवाओं को आगे आकर देशहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करना चाहिए। जिला भाजयुमो अध्यक्ष धीरज सिंह चौहान इस बैठक को सफल बनाने के लिए लगातार क्षेत्र भ्रमण कर कार्यकर्ताओं को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।
वहीं पिपराही मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने भाजयुमो के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया बड़ी से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यसमिति के बैठक को सफल बनाएं।
[स्रोत- संजय कुमार]

















































