आईसीडी की रिपोर्ट- भारत 2026 तक विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश होगा।

भारत दुग्ध उत्पादन में अग्रणी देश रहा है भारत के राज्य उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य हैं। भारत कृषि प्रधान देश है साथ ही पशुपालन भी यहां के मुख्य व्यवसाय में गिना जाता है भारत की अर्थव्यवस्था एक मिश्रित अर्थव्यवस्था है।

millk

2026 तक भारत में दूध का उत्पादन 49 फीसदी तक बढ़ेगा-:

आईसीडी एफएओ एग्रीकल्चरल आउटलुक 2017-2026 के अनुसार भारत 2026 तक विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादन करने वाला देश बन जाएगा, इस रिपोर्ट के अनुसार 2026 तक भारत में दूध का उत्पादन 49 फीसदी तक बढ़ जाएगा। दूध उत्पादन के साथ ही 2026 तक भारत जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश हो सकता है, इस समय भारत जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है केवल चीन की जनसंख्या भारत से ज्यादा है, भारत चीन को पछाड़ कर बहुत जल्दी ही सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा।

[ये भी पढ़ें : शहरों में बढ़ती वाहन संख्या]

आईसीटी की रिपोर्ट के अनुसार अगले 10 सालों में विश्व की आबादी 7.3 अरब से बढ़कर 8.2 अरब से ज्यादा होने के संकेत है। विश्व की 56 फीसदी आबादी केवल भारत और उप सहारा अफ्रीकी देशों में होगी इसी वजह से इन क्षेत्रों में निवेश के नए अवसर बढ़ेंगे तथा ज्यादा मांग पैदा करने वाले क्षेत्र होंगे।

2026 तक जनसंख्या की दृष्टि से भारत होगा विश्व का सबसे बड़ा देश-:

भारत के 2026 तक विश्व में सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश बनने का अनुमान है क्योंकि भारत की जनसंख्या 2026 तक 1.3 अरब से बढ़कर 1.5 अरब हो जाएगी जबकि 2015 की जनसंख्या गणना के अनुसार चीन की जनसंख्या 1.37 अरब है

वही दुग्ध उत्पादन में भारत का योगदान विश्व में 18.5% का है, यह अनुमान 2015-16 की आर्थिक समीक्षा के आधार पर सामने आया उसी रिपोर्ट के अनुसार जहां 1990-91 में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 176 ग्राम प्रतिदिन थी वहीं 2014 15 में बढ़कर यह 322 ग्राम हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.