याने इस्लाम धर्म के धर्म संस्थापक पैगंबर साहब हजरत मुहम्मद सल्ल का जन्मदिन मनाने का पर्व यह जुलूस चिरागनगर बड़ी मस्जिद से लेकर पंकेशा दरगाह तक होता है मुंबई के घाटकोपर के पारसीवाडी, चिरागनगर इलाके में ईद मिलादुन्नबी का पर्व को बड़े हर्ष उल्हास से मनाया गया.
ईद मिलादुन्नबी के पर्व में बड़ी तादात में जुलूस निकला गया यह जुलूस जिसमें अलग – अलग झांकियों का प्रदर्शन किया गया. ईद मिलादुन्नबी याने इस्लाम धर्म के धर्म संस्थापक पैगंबर साहब हजरत मुहम्मद सल्ल जन्मदिन जिन्होने इस्लाम धर्म कि स्थापन कि इस्लाम से पहले पूरे अरब प्रांत में सामाजिक और धार्मिक स्थिती बहोत ख़राब थी.
लोग तरह-तरह के बूतों की पूजा करते थे. असंख्य कबीले थे, जिनके अलग-अलग नियम और कानून होते थे, उसवक्त कमजोर और गरीबों पर जुल्म होते थे और औरतों का जीवन सुरक्षित नहीं था. इस्लाम धर्म के धर्म संस्थापक पैगंबर साहब हजरत मुहम्मद सल्ल ने लोगों को एक ईश्वरवाद की शिक्षा दी?, अल्लाह की प्रार्थना पर बल दिया, लोगों को पाक-साफ रहने के नियम बताए साथ ही आपने लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिए इस्लामिक तरीके भी लोगों तक पहुंचाए अल्लाह के पवित्र संदेश को लोगों तक पहुंचाया.
चिरागनगर मस्जिद के ट्रस्टी पुर्व विधायक आरिफ नसीम खान कि अगुवाई में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का आयोजन किया था जिसमें मुंबई उपनगर शहर के सभी छोटी बड़ी मस्जिदौं कि तरफ जुलूस में अलग अलग तरह से समाज और धर्म जागृति पर झांकियों का प्रदर्शन किया गया जुलूस में पुर्व विधायक आरिफ नसीम खानसहित मस्जिद के इमाम जाने माने मान्यवरोँन हिस्सा लिया.
[स्रोत- धनवंत मस्तुद]



















































