भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर नांदल ने कल अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष की घोषणा की, डॉक्टर धर्मवीर नांदल जी के साथ BJP के काफी कार्यकर्ता मौजूद इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आजाद सिंह नेहरा ने गन्नौर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बताया कि पार्टी ने काफी सोचने समझने के बाद यह फैसला किया है.डॉक्टर धर्मवीर नांदल जी ने उनको बताया कि आप अपनी 18 सदस्य कार्यसमिति की घोषणा कर सकते हैं और आप अपनी टीम को पूरा डॉ धर्मवीर नांदल ने बताया कि इसमें चार उपाध्यक्ष दो चार एक कोषाध्यक्ष एक मीडिया प्रभारी दो इसके सह मीडिया प्रभारी एक सोशल मीडिया प्रभारी दो इसके सहप्रभारी और जितने भी बाकी बचे हैं बाकी जिला कार्यकारिणी सदस्य बना सकते हैं.
इस पर चाँद मोहम्मद ने भी आश्वासन दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जो भी काम मुझे सौपे जाएंगे. मैं हर तरह से हर अपनी कोशिश से उनको पूरा करने की कोशिश करूंगा और जो मुझे यह दायित्व दिया गया है इस को तह दिल से निभाने की कोशिश करूंगा और उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मैं सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से काम करूंगा.
इस अवसर पर आजाद सिंह नेहरा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निशांत छोकर, पुरखास मंडल के महामंत्री श्री सुखबीर प्रजापत, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री दिनेश स्वामी, बड़ी इंडस्ट्रीज एरिया के प्रधान पंडित शमशेर शर्मा, गन्नौर पालिका के प्रधान ईश्वर चंद्र, ऐसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ऋषिराज, हैप्पी कीटी स्कूल की प्रिंसिपल रितिका अशोक आदि बहुत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
[स्रोत- सहदेव]