जन्मदिन विशेष: जानिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के बारे कुछ रोचक जानकारी

आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 85वां जन्मदिन है उनका जन्म 26 सितंबर 1932 को गह में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है. डॉक्टर मनमोहन सिंह 2004 से लेकर 2014 तक लगातार 10 साल भारत के 13वें प्रधानमंत्री रहे उनके कार्यकाल में कांग्रेस ने बहुत सारी योजनाओं का शुभारंभ किया और पूरे देश को लाभान्वित किया.Dr. Manmohan Singh

डॉक्टर मनमोहन सिंह ऐसे प्रधानमंत्री रहे जो भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद द्वारा चुने जाने के बाद 10 साल तक प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत रहे.

सोशल मीडिया की वेबसाइट ट्विटर पर आज उनके 85वें जन्मदिन पर देश-विदेश से शुभकामनाएं दी जा रही हैं जिनमें भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीछे नहीं रहे उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को शुभकामनाएं दी उन्होंने अपने ट्वीट में कहा “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं वह एक लंबा जीवन जीये जो अच्छा और स्वास्थ्य से भरा हो”.

आइये अब आपको पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के बारे में कुछ रोचक जानकारी बताते हैं-

1- 22 मई 2004 से 26 मई 2014 तक डॉक्टर मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमंत्री रहे.

2- भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद दूसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बने.

3- डॉक्टर मनमोहन सिंह के 10 साल के कार्यकाल में भारत के 3 राष्ट्रपति बदले- डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा देवी सिंह पाटिल और प्रणब मुखर्जी.

4- 2004 में डॉक्टर मनमोहन सिंह को अटल बिहारी वाजपेई जी के बाद प्रधानमंत्री पद का भार मिला और 2014 में ये भार वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला.

5- डॉक्टर मनमोहन सिंह भारत के वित्त मंत्री भी रहे उनका कार्यकाल 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक रहा इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव रहे थे.

6- यह बहुत कम लोगों को पता है कि डॉक्टर मनमोहन सिंह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर भी रहे उनका गवर्नर का कार्यकाल 15 सितंबर 1982 से 15 जनवरी 1985 तक रहा.

7- डॉक्टर मनमोहन सिंह 15 जनवरी 1985 से 30 अगस्त 1987 तक योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे, उस समय भारत के प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे.

8- डॉक्टर मनमोहन सिंह पहले सिख है जो भारत के प्रधानमंत्री बने.

9- डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से अपनी अर्थशास्त्र की बैचलर और मास्टर डिग्री 1952 और 1954 में प्राप्त की.

10- डॉक्टर मनमोहन सिंह को भारत का आर्थिक जनक भी कहा जाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.