हरदोई- क्रान्तिकारी जनसंघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों के साथ हरदोई निवासी लवकुश सिंह चंदेल को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है। लवकुश सिंह चंदेल मूल रूप से हरदोई जिले के बेहंदर ब्लाक की ग्राम पंचायत फत्तेपुर पथरौली के मजरा मन्ना खेड़ा के निवासी है।
लवकुश सिंह चंदेल इसी संघठन के पूर्व में मण्डल महामंत्री के पद पर एक साल पहले मनोनीत किया गया था उनकी कार्य क्षमता को देखते हुए प्रदेश सचिव जैसा महत्त्व पूर्ण पद दिया गया। लवकुश ने बताया की के संगठन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज पर हो रहे अत्याचार, हिंदुत्व के लिए संघर्ष करना, गौरक्षा करना, और गौहत्या मुक्त भारत का निर्माण, एव में समाज में बढ़ रहे भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ आवाज उठना संघठन का मुख्य उदेदश्य है।
लवकुश सिंह चंदेल को प्रदेश सचिव के साथ कई जिलो का प्रभारी भी बनाया गया। लवकुश सिंह चंदेल ने बताया की जो भी इच्छुक युवा संगठन से जुड़ना चाहते है वो जुड़ सकते है। लवकुश न्र बताया की संघठन ने जो जुम्मेदारी दी है उसको में पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करूँगा। और राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शुक्ला उज्जवल भैया की नीतियों के साथ समाज में एक नई क्रांती लाई जायेगी।
लवकुश सिंह चंदेल पहले भी कई संघठनो में कार्य कर चुके है। बीए तक शिक्षा के बाद कम्प्यूटर हार्डवेयर का कोर्स भी किया है वैसे भी लवकुश पर परिवार हमेशा से राजनीति से जुड़ा रहा। इनके बाबा पूर्व प्रधान रह चुके है तो इनके पिता पब्लिक पावर संघठन में मंडल अध्यक्ष रह चुके।
लोगो ने लवकुश को बधाई दी है बाधाई देने वालो में कई जिलो के जिलाध्यक्ष व् संघठन से ही जुड़े दीपेश रावत जिला सचिव, विमलेश तिवारी जिलाउपाध्यक्ष, प्रशांत गुप्ता ब्लाक उपाध्यक्ष, ज्ञानेद्र प्रताप सिंह ब्लाक उपाध्यक्ष विनीत पटेल, व् सभी हरदोई के साथ अन्य जनपदों के पदाधिकारियों ने बाधाई दी है।
[स्रोत- लवकुश सिंह]
 
            
 
		














































