चूरू की सफाई के लिए डिजिटल सहारा

भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाया गया स्वछता अभियान आज के दिन पूरे भारतवर्ष में एक जन आंदोलन बन गया। अपने हर गांव और हर शहर के लोग अपने शहर गांव को स्वच्छ बनाने के लिए अलग अलग तरीके अपना रहे है।

Swachhhata

एक मिली जानकारी के अनुसार इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए, चूरू नगर परिषद ने चूरू को स्वच्छ बनाने हेतु संकल्पित होकर चूरू की गदगी पर डिजिटल नज़र रखनी शुरू कर दी है। चूरू नगर परिषद ने गूगल प्ले स्टोर में एक app लांच की है। जो चूरू की गदगी पर नज़र रख कर परिषद को सफाई करने हेतु कार्य करेगा।

चूरू नगर परिषद के आयुक्त बी.एल.सोनी ने बताया की हम चूरू की सफाई लेकर बहुत सुलझे हुए है। हमने चूरू को एक स्वच्छ नगर परिषद बनाने के लिए कठोर कदम उठाये है, और एक नगर परिषद को स्वच्छ बनाने में आम नागरिकों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए हमने आम नागरिकों के साथ मिलकर अपने इस लक्षय को प्राप्त करने हेतु इस app को बनाया है।

इस app के जरिये जहा आप को गदगी नज़र आती है, आप वहा की फोटो हमे सेंड करोगे तो आप की उस फोटो के साथ हमे वहा की लोक्शन भी मिल जायेगी और हमारे द्वारा 24 घटे के अंदर वहा सफाई कर दी जायेगी।

आप इस app के जरिए किसी प्रकार की गदगी, मृत पशु के बारे में अवगत करवा सकते है। उन्होंने बताया कि आज भारत में जो 4041 नगरपालिका, नगर परिषद है और हमारा उद्देश्य की हम उन 4041 में सफाई रखने के मामले में कम से कम टॉप 50 में शामिल हो।

उन्होंने विश्वास जताया कि हमारा ये कदम प्रभावी साबित होगा, और इसके सकारात्मक परिणाम भी हमे मिल रहे है। शहर के नागरिक हमारा सहयोग कर रहे है।

[स्रोत- विनोद रुलानिया]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.