घूमने का शौक तो हर किसी को होता है परंतु मौसम के हिसाब से हम लोग घूमने की जगह सलेक्ट नहीं कर पाते। बरसात के मौसम में लैंड स्लाइडिंग और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का डर सताता है तो इस लिहाज से हमें घूमने के लिए जगह का चयन करना मुश्किल हो जाता है। चलिए आज हम आपको भारत की ऐसी पांच जगहों की सैर पर ले चलते हैं जहां सितंबर अक्टूबर के महीने में जाना आपको किसी जन्नत से कम नहीं लगेगा।
सिक्किम एक बेहतरीन और खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है लेकिन आप सितंबर अक्टूबर के माह में जाना चाहते हैं तो लाचेन घूमने के लिए अवश्य जाएं। लाचेन जल्दी में ही विकसित हुआ सिक्किम का ही एक टूरिस्ट प्लेस है परंतु अपनी खूबसूरती के कारण यह बहुत ही जल्दी सैलानियों की पहली पसंद बन गया है। लाचेन की हरियाली देखते ही बनती है जो आपके मन को तरोताजा कर देती है। लाचेन में पहाड़ों पर उतरते बादलों का नजारा किसी जन्नत से कम नहीं लगता।
2- कुन्नूर-:
कुन्नूर तमिलनाडु में स्थित सबसे खूबसूरत जगहों में गिना जाता है और सितंबर अक्टूबर माह में तो यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। कुन्नूर की हरियाली और चाय के बागान यहां के वातावरण में एक ताजगी भर देते हैं। कुन्नूर की खूबसूरती शायद हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते।
[ये भी पढ़ें: भारत के 5 खूबसूरत हनीमून स्थल, जो है सबसे अलग]
3- कोच्चि (केरल )-:
साउथ घूमने जाओ और केरल ना जाओ तो आप असली खूबसूरती तो शायद कहीं मिस ही कर देंगे। कोच्चि में भारत की संस्कृति की वास्तविक झलक देखने को मिलेगी। यहां जाकर सही मायने में आपको भारत के दर्शन होंगे। भारत दुनिया में जिस संस्कृति और सभ्यता के लिए जाना जाता है वह आपको कोच्चि में देखने को मिलेगी।
4- शिलांग-:
वैसे तो मेघालय पूरा ही खूबसूरत स्टेट है परंतु मेघालय में शिलांग इस राज्य की जान है। बारिश के बाद शिलांग का नजारा ही कुछ और होता है। यहां के झरने और आसपास की पहाड़ियां मन मोह लेने के लिए काफी है। इसीलिए सितंबर अक्टूबर के माह में शिलांग आपके घूमने के लिए एक अच्छी चॉइस हो सकता है।
[यें भी पढ़ें : क्या आप भारत की इन 10 सबसे ठंडी जगह के बारे में जानते है]
5- वर्कला बीच-:
वर्कला बीच केरल में स्थित है और अगर आपको स्विमिंग और बाथिंग का लुप्त उठाना है तो वर्कला बीच जाइए। यह केरल का एकमात्र ऐसा बीच है जहां ऊंची चट्टानें अरब सागर से सटी हुई है। वर्कला बीच पर समुद्र और पर्वत दोनों का आनंद लिया जा सकता है। इस बीच पर आप वाटर स्पोर्ट्स के मजे भी ले सकते हैं।सूर्यास्त के समय इस बीच का नजारा बहुत ही मनमोहक होता है।