फिर भी

ये पढ़िए, महेंद्र सिंह धोनी 2019 का ही नहीं 2023 का भी वर्ल्ड कप खेलेंगे

एक तरफ पूरी दुनिया में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में उनके सन्यास को लेकर लोगों में चर्चा बनी हुई है वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का बेहद ही चौकाने वाला बयान सामने आया है.MS Dhoni

ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क ने अपने बयान में कहा कि महेंद्र सिंह धोनी 2019 का वर्ल्ड कप तो क्या वह 2023 के वर्ल्ड कप में भी खेल सकते हैं माइकल क्लार्क ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि किसी भी क्रिकेट टीम में बने रहना फिटनेस सबसे जरूरी चीज है जो कि महेंद्र सिंह धोनी के पास बहुत जबरदस्त है.

माइकल क्लार्क से जब किसी ने पूछा कि क्या भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड में होने वाले 2019 के वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे, तो इस बात पर माइकल क्लार्क ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया “महेंद्र सिंह धोनी के अंदर अभी इतनी क्षमता है कि वह 2019 का वर्ल्ड कप तो क्या 2023 के वर्ल्ड कप में भी खेल सकते हैं”.

[ये भी पढ़ें: 2019 के वर्ल्डकप में क्यों है MS धोनी की जरूरत… रवि शास्त्री की कलम से]

माइकल क्लार्क ने कहा जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने चेन्नई में 79 रन की पारी खेली उसे देखकर तो उनकी फिटनेस से अंदाजा लगाया जा सकता है किअभी 4 से 5 साल उनके अंदर क्रिकेट बाकी है जिस समय वह पिच पर रन लेने के लिए दौड़ते हैं. उससे आप यह महसूस कर सकते हैं कि वह कितनी तेज रन लेते हैं इन सभी चीजों को दिमाग में रखते हुए मेरा अपना मानना है कि धोनी 2023 का वर्ल्ड कप भी खेल सकते हैं किंतु ये उनका एक अपना निर्णय होगा कि कब उन्हें क्रिकेट से सन्यास लेना है.

[ये भी पढ़ें: MS धोनी को देश का तीसरा सबसे बड़ा सम्मान पद्म भूषण मिलेगा]

महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को पहले मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी पेश करते हुए 88 गेंदों में 79 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने शानदार 2 छक्के और 4 चौके लगाए इस दौरान उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 100 अर्धशतक पुरे किये. ऐसा करने वाले वह भारत के चौथे बल्लेबाज बने इससे पहले ऐसा कारनामा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली कर चुके हैं.

Exit mobile version