आदर्श जाट महासभा राजस्थान का बड़े स्तर पर विस्तार करने के लिए प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन 26 नवंबर 2017 को सुबह 11:00 बजे आरको पैलेस होटल, सिंधी कैंप मेट्रो स्टेशन के पास जयपुर में रखा गया। छात्र विंग राजस्थान आदर्श जाट स्टूडेंट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान नेमाराम गोदारा व आदर्श जाट महासभा की युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान महेंद्र जाखड़ इंटरनेशनल कराटे मास्टर को प्रांतीय अधिवेशन में कार्यकारिणी व समस्त मौजूद संगठन के लोगों द्वारा चुना गया।
1. संगठन का कोई भी पदाधिकारी किसी राजनीतिक पार्टी या किसी दूसरी संस्था का पदाधिकारी नहीं होना चाहिए।
2. संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को वर्ष भर में 25 दिन समाज सेवा को देने होंगे।
3. अनुशासन संगठन की पूंजी है इसे बनाए रखना प्रत्येक पदाधिकारी का कार्य होगा।
4. संगठन द्वारा आहूत बैठक में 75% उपस्थिति जरूरी है।
5. सभी पदाधिकारियों को साल में कम से कम समाज हित में एक कार्यक्रम करना अनिवार्य होगा।
6. डोडा, शराब, चरस, गांजा, भांग खतरनाक नशे के आदि लोगों को संगठन में पदाधिकारी नहीं बनाएंगे. ऐसे बंधुओं को खतरनाक नशे के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर नशा छुड़ाकर समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास जरुर करेंगे।
7. संगठन के सभी पदाधिकारियों को सामाजिक बुराइयों मृत्युभोज दहेज के खिलाफ शपथ लेनी होगी संगठन का विस्तार प्रदेश कार्यकारिणी मेन बॉडी युवा व छात्र विंग की होगी तथा बैठक में उपस्थित हुए युवाओं में से जिलाध्यक्ष बनाया गया।
[स्रोत- धर्मीचन्द]