फिर भी

Twitter पर छाये धोनी: युवराज ने कहा मिस्टर हेलीकॉप्टर तो सहवाग ने अपने ही अंदाज में बर्थडे विश किया

twitter pr chahye mahendra singh dhoni

आज 7 जुलाई है यानि कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 36 साल के हो चुके हैं आज उन्हें पूरी दुनिया से ट्विटर पर शुभकामनाएं मिल रही है उनके लाखों-करोड़ों फैन अपने ही अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं और ऐसा हो भी क्यों ना धोनी ने पिछले 10 साल में जो इंडियन क्रिकेट टीम को दिया है शायद कोई कप्तान भारतीय टीम को दे पाए.

[ये भी पढ़े : 7 रिकॉर्ड जो महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में बनाए]

2005 से लेकर के 2015 तक महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन क्रिकेट टीम का पूरी दुनिया में लोहा मनवाया है आज उनका 36 वा जन्मदिन है इस मौके पर उनकी महानता के किस्से गाए जा रहे हैं सब लोग ट्विटर पर उनको शुभकामनाएं देने में लगे हुए हैं हालांकि धोनी अभी वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के साथ मैच खेल रहे हैं और वही अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे.

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दुनिया भर से धोनी को ट्विटर पर शुभकामनाएं दी जा रही हैं आइए जानते हैं कि किसने क्या कहा धोनी को शुभकामनाएं देते वक्त-

भारत के धाकड़ बल्लेबाज और सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने धोनी को ट्विटर पर शुभकामनाएं दी हैं और कहां “जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो मिस्टर हेलीकॉप्टर आपका दिन मंगलमय हो केक आपका इंतजार कर रहा है”.

अपने ट्वीट के लिए फेमस वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्विटर पर धोनी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने कहा है “एक आदमी जिसने इंडियन क्रिकेट फैन को खुश होने के अनगिनत मोमेंट दिए हैं हैप्पी बर्थडे MSD आपने हेलीकाप्टर शॉट जारी रहने चाहिए”.

भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने ट्विटर पर महेंद्र सिंह धोनी को शुभकामनाएं दी और कहा “ धोनी जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं अपने परिवार से मेरी नमस्कार कहना भगवान आपका भला करें”.

महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय खिलाड़ी ही नहीं विदेश के खिलाड़ी भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं जिनमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भी हैं शामिल है जिन्होंने ट्विटर पर धोनी को शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा “एक महान आदमी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं”.

आप भी धोनी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दें नीचे कमेंट करके बताएं कि आप धोनी को कितना प्यार करते हैं.

Exit mobile version