हरदोई- योगी सेना के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र शुक्ला और भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री के बीच जंग तेज हो गई। योगी सेना के संगठन को फर्जी कहे जाने के बाद पनपे विवाद ने अब जान माल का खतरा होने के शंका पर उतर आया है जिसको लेकर योगी सेना के जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जिसमे योगी सेना के जिला अध्यक्ष ने भाजपा जिला अध्यक्ष पर जान से मारने का षड्यंत्र रचने और खतरा होने की बात लिखी है।
[ये भी पढ़ें: भाजपा जिलाध्यक्ष ने योगी सेना संगठन को बताया फर्जी]
भाजपा जिला अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाये जा चुके है पहले भी कितने सच है और कितने झुठे ये तो आगे ही पाता चलेगा लेकिन फिलहाल जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ निकाय चुनाव में हार के बाद ही विरोध के सुर उठने लगे थे और कई भाजपा कार्यकर्ताओ ने सोशल मिडिया के जारिये जिला अध्यक्ष को भाजपा विरोधी और कार्यकर्ताओ का अपमान करना और पुराने कार्यकर्ताओ को नजर अंदाज कर नये पार्टी में शामिल लोगो को तव्वाजे देने आदि आरोप लग चुके है और आय से अधिक सम्पत्ति होने की भी जाँच होने की माँग उठाने लगी है।
फिलहाल विवाद असली नकली संगठन होने का है लेकिन पार्टी के भीतर भी भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ सुर उठने लगे है। आगे क्या होता है जानकारी के लिये बने रहे हमारे साथ।
[स्रोत- लवकुश सिंह]