फिर भी

धेतरवाल बास में वालीबॉल प्रतियोगिता हुई शुरू

गांव धेतरवाल बास में आज किसान मशीहा स्वर्गीय अर्जुनलाल जी धेतरवाल के नाम से रखी गई वालीबॉल प्रतियोगिता का आज हरिसिंह बेनीवाल ने रिबन काटकर एवम अर्जुनलाल जी धेतरवाल की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर के शुभारंभ किया।

इस प्रतियोगिता के शुभारंभ के समय हरिसिंह बेनीवाल ने अर्जुन लाल जी धेतरवाल को याद करते हुए कहा कि किसानों को उनके हको के लिए जागरूक करने वाले उनके हको के लिए संघर्षशील रहने वाले अर्जुन जी आज हमारे बीच नही है।

आज मुझे गर्व और ख़ुशी हो रही है, की उन महान आत्मा के नाम पर रखी गई प्रतियोगिता का शुभारंभ करने का सुअवसर मिला है। उन्होंने हमेशा गरीब और किसानों के लिए सघर्ष किया। हमारे लिए वो एक आदर्श के सम्मान, हमे उनसे आज भी प्रेरणा मिलती है।

उनके द्वारा शुरू किया गया आंदोलन कुम्भाराम नहर के कार्य को पृर्ण करवाने के लिए आज भी संघर्षशील है। और उनके द्वारा शुरू किये गए इस आंदोलन के पूरा होने तक हम संघर्षशील रहेंगे। आप प्यार भाईचारे के साथ इस प्रतियोगिता में भाग ले। सब मिलजुल कर खेले। खेल को खेल की भावना से खेलते हुए इस प्रतियोगिता को सफल बनायें।

[स्रोत- विनोद रुलानिया]

Exit mobile version