फिर भी

भारतीय बैंको के 9000 करोड़ के कर्ज़दार विजय माल्या को लन्दन में गिरफ्तार किया गया

vijay mallya

करीब 1 साल पहले आपने सुना होगा की भारतीय बैंक के 9000 करोड़ से ज्यादा के कर्ज़दार विजय माल्या भारत छोड़ कर लंदन भाग गए है, जी हाँ 18 अप्रैल को किंगफ़िशर एयरलाइन्स के मालिक विजय माल्या को लंदन से स्कॉटलैंड यार्ड ने गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार करने के बाद विजय माल्या को लंदन के कोर्ट में पेश किया जाएगा, लगभग एक साल से ज्यादा यानी 2016 से फरार चल रहे शराब के कारोबारी विजय माल्या को स्कॉटलैंड यार्ड की पुलिस ने मंगलवार को सुबह (9:30 भारतीय समयानुसार) गिरफ्तार कर लिया गया है.

विजय माल्या एक भारतीय है किन्तु उनके ऊपर भारतीय बैंकों के 9000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज है जिसकी बजह से उन्हें पिछले साल देश को छोड़कर भागना पड़ा, सूत्रों के मुताविक आगे की कार्रवाई के लिए भारतीय CBI की टीम लंदन जाएगी और वहाँ माल्या से पूछताछ करेगी.

इंडियन बैंको के कर्ज़दार विजय माल्या की गिरफ्तारी वेस्टमिंस्टर कोर्ट के आदेश पर हुई है, इससे पहले भारत सरकार ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन की सरकार को अर्जी भेजी थी जिसके बाद जनवरी 2017 में सीबीआई कोर्ट ने माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था.


इंडिया के सभी बैंको का लगभग 9000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज है विजय माल्या के पास-

ये रकम सिर्फ एक आंकड़ा है, बाकि पूरी जानकारी सरकार या खुद बैंको के पास है.

Exit mobile version