फिर भी

दो शब्द

two words

दो शब्द जो
हमारी संस्कृति की लुटिया
डुबोने में लगे हुये है!
बाय फ्रैंड, गर्ल फ्रैंड…..?

दो शब्द जो
हमारे समाज में हर चीज़ का
पर्दा उठाने में लगे हुये है!
टैलीविज़न, मोबाईल…..?

दो शब्द जो
सदैव हमारे धर्म का बंटवारा
करने में लगे हुये है!
ऊंच, नीच…..?

दो शब्द जो
विश्व का भाईचारा समाप्त
करने में लगे हुये है!
अपना, पराया…..?

दो शब्द जो
वधू पक्ष हमेशा वर पक्ष में
ढूंढने में लगे हुये है!
अच्छा, अमीर…..?

Exit mobile version