फिर भी

यात्री पीछे छोड़, विमान जल्दी उड़ गया

अभी तक तो भारतीय यात्रियों को भारतीय विमान कंपनियों से यह शिकायत थी की अधिकतर फ्लाइट या तो कैंसल हो जाती हैं या फिर देरी से उड़ती हैं। लेकिन आज एक विमान कंपनी के यात्री यह शिकायत लेकर घूम रहे हैं की विमान उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के, ज़मीन पर छोड़कर जल्दी उड़ गया और अनेक यात्री एयरपोर्ट पर ही घूमते रह गए।

विमान  कब और कहाँ गया :

भारत विमान सेवा के एक कंपनी इंडिगो को शायद विवादों में रहना ही पसंद है। इसीलिए 15 जनवरी  2018 को इस विमान कंपनी ने वो काम किया जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है।

दरअसल सोमवार 15 जनवरी, सोमवार को इंडिगो की 6E 259 फ्लाइट को रात 10.50 पर गोवा से हैदराबाद के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन विमान वास्तव में हैदराबाद 12.05 के स्थान पर 11.40 पर ही हैदराबाद लैंड कर गई। इसका अर्थ हुआ की विमान ने गोवा एयरपोर्ट से 25 मिनट पहले ही उड़ान भर ली और मजेदारी तो यह है की इस संबवंध में विमान कंपनी से यात्रियों को किसी प्रकार की पूर्व सूचना भी नहीं दी थी।

यात्रियों का सच:

इंडिगो की जल्दी चली जाने वाली फ्लाइट के 14 छूट गए यात्रियों का कहना है की विमान ने बिना किसी पूर्व सूचना के ही उड़ान भर ली थी।

विमान कंपनी का सच:

इंडिगो कंपनी के कर्मचारियों का कहना है की उन्होनें अपनी यात्रा के समय परिवर्तन की सूचना देने के लिए सभी यात्रियों के नाम की घोषणा भी करी थी और व्यक्तिगत संपर्क करने का प्रयास भी किया था। लेकिन यात्रियों में से कोई भी रिपोर्ट करने के लिए हवाई गेट पर नहीं पहुंचा था। कंपनी के प्रवक्ता ने स्पष्ट करते हुए कहा की नियंनौसार विमान के गेट 10.25 पर बंद कर दिये गए थे। जो यात्री इस समय के बाद विमान स्थल पर पहुंचे थे, केवल वो ही इस फ्लाइट को लेने में असफल हुए थे। इंडिगो कंपनी के प्रवक्ता ने आगे बताया की इन यात्रियों के संपर्क करने की प्रक्रिया में उनके ट्रेवेल एजेंट थॉमस कुक से संपर्क ही हो पाया। ट्रेवल एजेंट ने विमान कंपनी को यात्रियों का नंबर देने के स्थान पर स्वयम यात्रियों को सूचित करने का आश्वासन दिया।

विमान कंपनी ने उनकी सुविधा का खयाल करते हुए, अगली सुबह उन्हें दूसरी फ्लाइट दी थी, जिसके लिए यात्रियों से किसी प्राकार का कोई शुल्क नहीं लिया गया था।

क्या है इंडिगो का इतिहास:

इंडिगो विमान कंपनी पिछले कुछ समय से किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ समय पहले इस कंपनी के विमान से ईंधन का रिसाव होने के कारण बड़ी दुर्घटना की संभावना हो गयी थी। इसके बाद इस कंपनी के ग्राउंड स्टाफ द्वारा यात्री से मारपीट का मामला भी सामने आया था। इस मामले में तो इंडिगो विमान कंपनी को पीड़ित यात्री से सार्वजनिक रूप में माफी तक मांगनी पड़ी थी। अब इस घटना ने तो विमान इतिहास का रुख ही बदल कर रख दिया है।

Exit mobile version