तारानगर के समाजसेवी डॉ रमेश शर्मा ने तारानगर शहर के वार्ड नं. 7 की चार महिलाओं माया स्वामी, पूजा दायमा, कु. रांजू स्वामी, आरती नाई को आत्मनिर्भर बनाने के सिलाई मशीन देकर पुण्य का काम किया है।
कार्यक्रम में रमेश बिजारणिया ने अपने विचार व्यक्त हुए कहा कि आज का दौर प्रतिस्पर्धा का दौर है। इस प्रतिस्पर्धा के दौर में हर इंसान दूसरे को कुचल कर आगे बढ़ना चाहता है और जिस प्रकार ये दौर आगे बढ़ रहा है,उसमें एक आदमी दूसरे की मदद करने को भी तैयार नही मिलता है। पर कुछ लोगो ने आज तक इंसानियत नाम के शब्द को अपने कर्मो के बल पर जिन्दा रखा हुआ है।
इस मौके पर मोके पर मुकेश फगेडिया, विनोद पिलानिया, सुभाष खिंचड़, सुनिल शर्मा, हेमन्त शर्मा, श्यामसुन्दर सोनी, राकेश सिंहमार, रमेश तानान, सदाम पटवा, मस्तफा खान, बन्टी चौहान, अजीत मुण्ड, हेमन्त शेखावत, धर्मपाल खीचड़, विकाश पिलानिया आदि युवा दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
[स्रोत- विनोद रुलानिया]