फिर भी

हरदोई बावन निवासी शिवेंद्र शुक्ला छुन्ना एडवोकेट बने प्रदेश संयोजक

हरदोई- जिले के उभरते युवा चेहरा शिवेंद्र शुक्ला छुन्ना एडवोकेट निवासी ग्राम बावन को प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ का सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश सन्योजक नियुक्त किया गया है। आप को बताते चले की शिवेंद्र शुक्ला पूर्व में कई महत्वपूर्ण पदो पर रहे है वर्तमान में योगी सेना हरदोई के जिलाध्यक्ष भी है।

प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय सन्योजक रविंद्र सिंह पवैया, राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांति सिंहव प्रदेश संगठन सदस्यता प्रभारी भरत सिंह चौहान ने शिवेंद्र शुक्ला छुन्ना एडवोकेट को नियुक्त किया है। शिवेन्द्र की मनोनय की खबर मिलते ही जनपद में उनके समर्थको के साथ संगठन के कई पदाधिकारियो ने बाधाई दी है।

उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुरुध्द कुमार यादव ने लखनऊ से फोन करके व सोशल मिडिया के माध्यम से बाधाई दी है। तो वही पर संगठन के प्रदेश महामंत्री लवकुश सिंह चंदेल ने उनको पुष्प गुच्छ देकर बाधाई दी है। शिवेंद्र पूर्व में हरदोई सांसद अंशुल वर्मा के मीडिया प्रभारी भी रह चुके है।

पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल व सदर विधायक नितिन अग्रवाल के खासे करीबी माने जाते है जिसके चलते संगठन ने उनको महत्व पूर्ण पद देकर जिले के साथ प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी। शिवेंद्र जिले में युवा चेहरे के साथ के तेज तर्रार युवा नेता माने जाते है।

कई अहम सामाजिक मुद्दे उठाकर जिले में अपनी पहचान भी बनाई है। शिवेंद्र ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि संगठन ने जो जुम्मेदारी दी है उसका मै निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करुंगा और संगठन को मजबूत करने का प्रयास करुगा।

[स्रोत- लवकुश सिंह]

Exit mobile version