फिर भी

चूरू में मेहंदी व लोकगीतों से दिया, सुरक्षित मातृत्व का सन्देश

चूरू जिला मुख्यालय पर मातृत्व दिवस पर डेडराज भरतिया अस्पताल में जिले की सभी तहसील की सभी गर्भवती महिलाओं की विशेष जाँच हेतु प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस मातृत्व दिवस के आयोजन को आरसीएचओ डॉ0 सुनील जांदू के द्वारा के द्वारा तैयार किये गए नए तरीके ने इस आयोजन को एक नई पहल के साथ साथ मनोरजक बना दिया।

डॉ जांदू ने इस दिवस पर गर्भवती महिलाओं को मेहँदी एवम लोकगीतों के माध्यम से सुरक्षित मातृत्व का सन्देश दिया। इस अवसर पर शादी-विवाह की तरह एक खास प्रकार से टैंट लगाया गया।

आयोजन स्थल को सजाया गया। और आयोजन में आये लोगो को मेहँदी एवम लोकगीतों के माध्यम से बेटी बचाओ-सुरक्षित मातृत्व का सन्देश दिया। साथ ही इस मौके पर 1000 से ज्यादा गर्भवती महिलाओं का आयोजन स्थल पर विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचे भी हुई।

इस अवसर पर गुणवतापूर्ण प्रसव पूर्व जो बाते धयान में रखी जाती है, उनके बारे में महिलाओं को बताया गया,एवम उन्हें जो गर्भ के दौरान सावधानियां रखनी चाहिए उनके बारे में भी अवगत करवाया गया। इस आयोजन में गर्भवती महिलाओं की विशेष जाँच हेतु ममता हैल्थ इन्स्टीट्यूट नई दिल्ली का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

[स्रोत- विनोद रुलानिया]

Exit mobile version