फिर भी

इतिहास रचना आसान नहीं।

प्रस्तुत पंक्तियों में कवियत्री महान लोगो के चरित्र का वर्णन कर रही है। वह कहती है कि हर महान व्यक्ति को अपने जीवन में बड़ी से बड़ी तकलीफों का सामना करना पड़ा क्योंकि अपने अच्छे चरित्र के कारण वह बिन वजह किसी से उलझते नहीं थे। कुछ लोग उनके इस दुनियाँ में रहते उन्हें समझ गये तो कुछ उनके जाने के बाद उन्हें समझ पाये।इतिहास गवाह है जितने भी महान व्यक्ति थे उन्होंने कभी सही का साथ बुरे वक़्त में नहीं छोड़ा। हर हाल में उन्होंने गलत का साथ छोड़ सही दिशा में अपना कदम बढ़ाया, गलत को छोड़ उन्होंने सही लोगो से अपना हाथ मिलाया, ऐसे ही नहीं इतिहास के पन्नो में ऐसे वीरो का नाम जगमगाया। जीवन का ये एक कड़वा सच है इंसान जितना अच्छा और सच्चा होता है ईश्वर उसकी उतनी की परीक्षा लेते है।

अब आप इस कविता का आनंद ले।

कुछ न कहकर भी,
ये दुनियाँ बहुत कुछ सिखाती है।
अपनी मौजूदगी का एहसास,
ये हर वक़्त हमे कराती है।
हमारी कही हर एक बात,
ज़रूरी नहीं हर एक को अच्छी लगे।
दुखो में जो थामे हाथ तुम्हारा,
होते है बस वही तुम्हारे सगे।
क्योंकि आनंद के माहौल में,
हर कोई तुम्हारे साथ नाचता है.
दुखो में छोड़ किसी को हर कोई भागता है।
इस माहौल को देख,
इंसान का सोया हुआ भ्रम जागता है।
समझता है वो भी फिर जीवन की गहराई को,
आसानी से ग्रहण नहीं करता,हर कोई,जीवन की इस सच्चाई को।

[ये भी पढ़ें : हर बुराई में कुछ अच्छा छुपा होता है।]

ऐसा नहीं की सब ही एक से होते है।
अपनी ख्वाहिशों को दबाके,
बहुत से दूसरों के लिए भी रोते है।
ऐसे इंसान के जीवन में दुख भले ही बहुत आते है,
अपने को संभाल, फिर जीवन में ठोकरे भी वो बहुत खाते है।
फौलाद बन, फिर दुनियाँ के लिए, बहुत कुछ वो कर जाते है।
इतिहास के पन्नो में ऐसे लोग ही तो जगमगाते है।
मर कर भी यारों, अपनी कहानी वो हमे सुनाते है।
जिनके रहते, अपनी अज्ञानता के कारण, हम उन्हें समझ नहीं पाते है।

धन्यवाद

Exit mobile version