महेंद्र सिंह धोनी 2020 का टी20 वर्ल्ड कप भी खेलेंगे: आशीष नेहरा

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा महेंद्र सिंह धोनी 2020 का टी20 वर्ल्ड कप भी खेल सकते हैं. आशीष नेहरा ने महेंद्र सिंह धोनी के बारे में यह बड़ी बात इसलिए बोली क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में हार का जिम्मेदार सभी लोग महेंद्र सिंह धोनी को मान रहे हैं इसके बाद से क्रिकेट जगत से धोनी को सन्यास की सलाह दी जा रही है परन्तु आशीष नेहरा का मानना है कि मैच को हारने का कारण महेंद्र सिंह धोनी नहीं बल्कि पूरी टीम की खराब बल्लेबाजी है.Mahendra Singh Dhoniपूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने महेंद्र सिंह धोनी का बचाव करते हुए कहा महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 36 साल हो चुकी है. जिस तरह वह 26 साल की उम्र में खेलते थे अब हम उनसे उस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकते ये हमें और भारतीय क्रिकेट टीम को समझना होगा.

यहां तक कि आशीष नेहरा ने कहा मेरी नजर में क्रिकेट के मैदान में महेंद्र सिंह धोनी अभी भी सबसे बेहतरीन विकेटकीपर हैं उनकी फुर्ती को देखकर लगता है कि वह कितने फिट हैं. उनकी इस फिटनेस को देखते हुए मुझे लगता है कि जब मैं 38 साल की उम्र में तेज गेंदबाजी कर सकता हूँ तो महेंद्र सिंह धोनी तो एक बल्लेबाज हैं वह 2020 के वर्ल्ड कप में भी खेल सकते हैं. वैसे महेंद्र सिंह धोनी इस बात पर खुद फैसला लेंगे कि कब तक उन्हें क्रिकेट खेलना है क्योंकि मेरा मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी का दिमाग क्रिकेट के मैदान में बहुत अच्छा चलता है और वो सही फैसला ही लेंगे.

आशीष नेहरा ने हाल ही में 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आखिरी मैच खेला इसके बाद उन्होंने टी20 क्रिकेट से संन्यास लिया इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हराया था इस मैच में भारत को 53 रनों से जीत मिली थी जबकि आशीष नेहरा ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन दिए थे इस मैच में उन्हें कोई भी नहीं मिला था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.