फिर भी

जोधपुर जिले की पहली महिला लोको पायलट ममता टाक जीएम अवार्ड से सम्मानित मंडोर एक्सप्रेस से जोधपुर पहुचने पर जोरदार स्वागत

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मे 63 वाँ रेल सप्ताह समारोह मे जीएम अवार्ड से सम्मानित होकर ममता टाक के जोधपुर पहुचने पर कर्मचारी संगठनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। युवा कर्मचारी नेता राजेन्द्रसिंह सैल ने बताया की जोधपुर जिले की प्रथम महिला लोको पायलट व पीपाङ शहर की मुल निवासी ममता टाक को रेलवे मे विषम परिस्थितियों मे अलग अलग स्टेशनो पर रहकर कुशल व उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया,

63 वाँ रेल सप्ताह समारोह मे पीपाङ शहर निवासी ममता टाक सहित जोधपुर मंडल के रेलवे कर्मचारियों व अधिकारीयो को रेल राज्य मंत्री मनोज कुमार सिन्हा द्वारा जयपुर जोन महाप्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित किया गया, महाप्रबंधक अवार्ड से पुरस्कृत होकर मंडोर एक्सप्रेस से जोधपुर पहुचने पर कर्मचारियों के द्वारा ढोल, नंगाङे व बेंड बाजे द्वारा भव्य स्वागत किया, इस दौरान सम्मानित कर्मचारियों का साफा व माल्यार्पण पर कर स्वागत किया।

इस अवसर पर लोको पायलट खेराजराम भाटी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमचन्द सांखला, लोको निरक्षक रामचन्द्र चौधरी, कामरेड वीरेन्द्रसिंह तंवर, डी आर सैन, लोको निरक्षक रामचन्द्र चौधरी, योगेश गहलोत, एम डी चारणरामदयाल माली, विजेेन्द्र प्रजापत, जोगाराम टाक, रामदीन कुङिया, गणपतराम, मोतीराम गहलोत, राजेन्द्र चौधरी, भागीरथ सांखला, महेंद्र देवङा, बलबीर सोलंकी, राकेश कच्छावाह, मुकेश देवङा, रामकिशोर सोलंकी सहित सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित थे।

[स्रोत- धर्मी चन्द]

Exit mobile version