फिर भी

हॉकी के मुख्य कोच रोलंट ओल्टमंस को हॉकी इंडिया ने किया बर्खास्त

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमंस को हॉकी इंडिया ने बर्खास्त कर दिया हैं. रोलेंट ओल्टमंस को बर्खास्त करने के बाद हॉकी इंडिया ने वर्तमान हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर डेविड जॉन को बतौर अंतरिम कोच नियुक्त किया है.hocky coach roelant-oltmans

हॉकी इंडिया ने यह फैसला भारतीय टीम के ख़राब प्रदर्शन के चलते लिया हैं. भारतीय हॉकी टीम का पिछले 2 सालो में काफी ख़राब प्रदर्शन रहा हैं. 2013 में हॉकी इंडिया ने ओल्टमंस को हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर बनाया था फिर 2015 में टीम का कोच बनाया गया.

मगर पिछले 2 सालो में टाइम की परफॉर्मेंस बहुत ज्यादा अच्छी नहीं रही जिसके कारण हॉकी इंडिया ने रोलेंट ओल्टमंस को उनके पद से हटाने का फैसला किया हैं. भारत इस साल दिसंबर माह में एफआईएच हॉकी फाइनल की मेजबानी करने उतरेगा साथ ही 2018 में हॉकी विश्व कप की भी मेजबानी करेगा.

Exit mobile version