7 जनवरी को बाड़मेर में हुई किसान हुकार रैली पुरे राजस्थान में चर्चा का विषय रही। बताया जा रहा है,की इस रैली में लाखों किसान एवं किसान पुत्र मौजूद रहे। इस मौके पर तीसरे मोर्चे के खड़े होने के साफ सकेत भी मिले। किसान हुकार रैली को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा के किसान नेताओ के साथ विश्वविद्यालयो के छात्र नेताओं ने भी किया किसानों को किया सम्बोधित किया।
किसान रैली को सम्बोधित करते हुए बेनीवाल ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे किसानों के खेतों में निकलने वाली बजरी जो उनके खेतो से निकलती है। जिस बजरी के सहारे मेरे किसान भाई दिन की मजदूरी करके अपना पेट पालते है। वंसुधरा उन गरीब किसानों की बजरी खा गई। जिसमे वंसुधरा के दो मंत्री भी शामिल थे। अशोक सिंघवी जिसने खान घोटाला में मुख्य किरदार निभाया उसे गिरफ्तार किया गया। पर महारानी ने खुद का नाम सामने न आये इसलिए उसे जमानत पर बाहर निकलवा दिया और फिर से बहाल कर दिया और दूसरी लूटने की जगह भेज दिया।
मोदी का क्रेज़ खत्म, राहुल को तो पेशाब घर का भी पता नही: बैनीवाल
इस मौके पर बैनीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तक को अपना निशाना बना लिया। राहुल गांधी पर शब्द बाण चलाते हुए कहा कि उनको ये नही पता है, हमे कौन से पेशाब घर में पेशाब करना है, वो भी प्रधानमंत्री बनने के सपने देखता है, तो उनके प्रधानमंत्री बनने से देश का बुरा हाल तो हो ही जायेगा। और उनके समर्थकों पर हमला करते हुए कि क्यों लोग इनका समर्थन करते है। जिन्हे कुछ नही पता उन्हें अपना मालिक समझते है।
किसान हुकार रैली से केंद्र और राजस्थान सरकार काँप रही है: डॉ किरोड़ीमल मीणा
डॉ. किरोड़ीमल मीणा ने कहा कि किसान हुंकार रैली से केंद्र व राजस्थान की सरकार कांप रही है। नेताओं के फोन आ रहे हैं? स्थिति कितनी दयनीय हो गई है, देखिए आलू सड़क पर है, और किसान का बेटा लालू जेल में है। सरकार को चेताते हुए कहा कि बेरोजगारों को रोजगार व भत्ता दे दो वरना हम सत्ता पर डाका डालने की तैयारी कर रहे हैं।
राजस्थान की अगली सरकार होगी किसानों की सरकार: बैनीवाल
बैनीवाल ने कहा कि हम आज बाड़मेर में है, इसके बाद हम लोग चूरू में किसान हुकार रैली करेगे फिर हम लोग सीकर में हुकार रैली करेगे। इस प्रकार हम किसान लोग मिलकर जयपुर पहुचेंगे और डॉ.मीणा दूसरी तरफ से आएंगे। जब ऐसे करके किसान एकत्र होकर जयपुर को घेर लेंगे तब कांग्रेस और भाजपा के 70 साल के शासन का अंत होगा। और हमे इन किसान विरोधी सरकारों से छुटकारा मिलेगा।
सारा किसान वर्ग मिलकर इस बार राजस्थान में किसानों की सरकार बनायेगा। जो किसान के हित के लिए काम करेगी। स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करेगी, किसानों का कर्जा माफ़ करेगी, और जो इन कांग्रेस भाजपा के लोगो ने मिलकर किसानों का शोषण किया है, उसका हिसाब मांगेगी।
[स्रोत- विनोद रुलानिया]