फिर भी

लम्बोर बड़ी में जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर

चूरू जिले की सादुलपुर (राजगढ़) तहसील के गांव लम्बोर बड़ी के राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय में जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किये गए। राजकीय आदर्श माद्यमिक विद्यालय के जरूरतमंद विधार्थियो को गांव के सामाजिक कार्यकर्ता सोमवीर राहड़ ने जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को एक सौ स्वेटर भेंट किये।

इस मौके पर एक छोटे से कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसमे विद्यालय के विद्यार्थी, विद्यालय स्टाफ एवम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शाला प्रधान ने सोमवीर जी राहड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप जैसे लोगो को भगवान लम्बी आयु दे। इस प्रकार के नेक कार्य से समाज के लोगो में दान देने की प्रवर्ति जाग्रत होती है। और जरूरतमंद विधार्थियो की आवश्यकताए भी पूरी हो जाती है। सोमवीर जी ने सबको ध्न्यवाद देते हुए कहा कि मै खुश नसीब हु की भगवान ने मुझे इस काबिल बनाया की मै इन बच्चों के काम आया।

सोमवीर राहड़ के द्वारा किये गए इस कार्य से समाज में एक सन्देश जाता है। और लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार ऐसे जरूरतमंद लोगो की सहायता के लिए आगे आते है। और वैसे भी कहा जाता है,नर सेवा ही नारायण सेवा है। सोमवीर जी ने समाज के लोगो के सामने एक अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया है।

[स्रोत- विनोद रुलानिया]

Exit mobile version