फिर भी

बॉलीवुड के 8 सेलेब्रिटी जिन्होंने गुपचुप रचाई शादी

Bollywood's 8 celebrities who make a secret marriage

बॉलीवुड में रिश्ते कब जुड़ जाते है और कब टूट जाते है इसका पता ही नहीं चलता हैं। इसके अलावा कब ये रिश्तें शादी में कब बदल जाते है इसका अनुमान लगाना भी मुस्किल है। बॉलीवुड के कई सितारों ने कब गुपचुप शादी कर ली इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फैन्स को सोशल मीडिया साईट के जरिए दी। आइये हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बारे में बताने जा रहें जिन्होंने कब और कैसे गुपचुप तरीके से शादी रचाई।

संजय दत्त-मान्यता

बॉलीवुड में संजय दत्त को बाबा के नाम से भी जाना जाता है। संजय दत्त ने 49 साल की उम्र में मान्यता से शादी की थी। संजय दत्त ने मान्यता से तीसरी शादी थी। बता दें, संजय की पहली शादी रिचा शर्मा और दूसरी शादी रिया पिल्लई से हुई थी। लेकिन मान्यता की भी संजय दत्त से दूसरी शादी थी।

रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा

काफी दिनों से दोनों के अफेयर की ख़बरें सामने तो आ रही थी। लेकिन इस अफेयर को शादी के रिश्ते में बदलने से कोई नहीं रोक पाया। जी हाँ मशहूर फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने इटली में शादी की थी। उस समय रानी 34 साल की थी। हालांकि इस शादी से जुड़ी कोई तस्वीर आज तक सामने नहीं आई है।

प्रिटी जिंटा-जीन गुडइनफ

प्रिटी जिंटा का अफेयर नेश वाडिया से लम्बे समय तक चला, लेकिन दोनों के ब्रेकअप की ख़बरें तो सामने आई लेकिन इसके पीछे क्या कारण था इसका पता अभी तक नहीं लग पाया है। फिर भी प्रिटी जिंटा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से गुपचुप शादी कर ली थी। उस समय प्रिटी 41 साल की उम्र की थी। प्रिटी ने अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर्स की सामने जीन से शादी की थी।

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी :

फिल्म शोले से ही धर्मेंद्र हेमा मालिनी को पसंद करने लगे थे। हेमा काफी समय तक धर्मेंद्र से शादी के लिए राजी नहीं हुई थी। लेकिन धर्मेंद्र ने फिर भी धर्म बदलकर हेमा मालिनी के साथ शादी की थी। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी खंडाला में हुई थी। धर्मेंद्र की उम्र उस समय 36 साल की थी। पहली शादी से धर्मेंद्र के दो बेटे है सनी देओल और बॉबी देओल, इसके अलावा दूसरी शादी से उनकी दो बेटियाँ हैं। धर्मेंद्र ने पहली शादी प्रकाश कौर से 19 वर्ष की उम्र में की थी।

श्रीदेवी-बोनी कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत श्रीदेवी ने अपने से 8 साल बड़े उम्र के बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ शादी कर ली थी। उस दौरान श्रीदेवी की उम्र 33 साल थी। ख़बरों के मुताबिक श्रीदेवी अपनी शादी होने से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं।

कुणाल कपूर-नैना बच्चन

कुणाल कपूर ने अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन से गुपचुप शादी की थी। उन्होंने सेशेल्स आइलैंड में अपनी शादी की थी। इसमें सिर्फ उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। शादी होने के बाद दोनों ने एक ग्रैंड रिसेप्शन की पार्टी मुंबई में दी थी।

सेलिना जेटली-पीटर हेग

बॉलीवुड में सेलीना जेटली अपना ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन जल्द हे उन्होंने ने पीटर हेग से शादी कर ली थी। इस शादी की खबर किसी को नहीं थी। बाद में एक महीने बाद ट्विटर पर उन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी शादी की खबर को शेयर किया था।

जॉन अब्राहम-प्रिया रुंचाल

जॉन और बिपाशा बसु के रिलेशनशिप के बारे में पुरे बॉलीवुड में हर कोई जानता था। लेकिन बिपाशा से ब्रेकअप के बाद जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचाल से शादी कर ली थी। जॉन ने प्रिया रुंचाल से यूएस में शादी की थी। यह बात सबके लिए किसी शॉक से कम नहीं थी। जॉन और बिपाशा बसु लम्बे समय तक एक साथ थे मगर इनका ब्रेकअप किन कारणों की वजह से हुआ इसका पता नहीं चल पाया।

Exit mobile version