फिर भी

चार साल के लिए खामोश हुई बिग बेन

बिग बेन एक घड़ी है जो लंदन की पहचान है। बिग बेन टॉवर की मरम्मत और नवीनीकरण के चलते बिग बेन घड़ी को 4 साल के लिए सोमवार को बंद कर दिया गया है। 31 मई 1859 में इस घड़ी ने काम करना शुरू किया था। 2007 में मरम्मत के चलते भी बिग बेन को बंद किया गया था परंतु तब केवल 6 सप्ताह के लिए ही बिग बेन बंद रही थी। 157 सालों में पहली बार होगा कि बिग बेन घड़ी को इतने समय के लिए बंद किया गया है।Big Ben london

हालांकि घड़ी पहले की तरह ही चलती रहेगी क्योंकि इसके घंटे की आवाज से मजदूरों की सुनने की क्षमता पर प्रभाव पड़ सकता था इसीलिए उसके घंटे को बंद कर दिया गया है। हालांकि इस घड़ी को मुख्य अवसरों पर बजाया जाएगा जैसे नववर्ष की पूर्व संध्या पर क्रिसमस आदि पर।

बताती है सबसे सटीक समय

बिग बेन घड़ी को सबसे सटीक समय बताने के लिए जाना जाता है इस के लिए घड़ी के पेंडुलम पर ढेर सारे सिक्के रखे जाते हैं जिससे घड़ी की सभी सूइयां समान लय में चल सके। इस घड़ी की जब स्थापना हुई थी तब इस घड़ी के घंटे को 16 घोडों की गाड़ी के माध्यम से टावर तक पहुंचाएं गया था क्योंकि इस घड़ी के घंटे का वजन 13 टन से भी अधिक था। पहले सिर्फ घड़ी के घंटे को ही बिग बेन नाम दिया गया था फिर घड़ी को भी इसी नाम से संबोधित किया जाने लगा।

1834 में लग गई थी आग

1863 में अक्टूबर माह में ब्रिटिश संसद के मुख्यालय पलेस ऑफ बेस्टमिंसटर में आग लग गई थी जिसमें तकरीबन पूरी इमारत ही जल गई थी। इस इमारत के पुनर्निर्माण के दौरान नए डिजाइन में एक ऊंचे टॉवर पर बड़ी सी घड़ी को भी शामिल किया गया था जो बिग बेन के नाम से जानी गई।

[ये भी पढ़ें : मेलवर्न दुनिया का सबसे शानदार शहर]

बिग बेन लंदन वासियों का मुख्य आकर्षण का केंद्र है। इस ऐतिहासिक घड़ी को बनाने में दो लोगों का मुख्य योगदान रहा। राजशाही खगोलविद सर जार्ज एयरी और समय मापने के विज्ञान में महारथी वकील एडमंड बैंकेट डेनीजन। यह घड़ी 1854 में तैयार हुई और सेंट स्टीफंस टावर का निर्माण 1859 सेट में हुआ।

Exit mobile version