फिर भी

असहाय गरीब व्यक्ति की पिटाई करने के आरोपियों पर कर्नलगंज पुलिस मेहरबान

कर्नलगंज,गोण्डा    स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कस्बे के कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की है।                                              प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला कस्बा कर्नलगंज के मोहल्ला सकरौरा पश्चिमी से संबंधित है। यहां के निवासी रमेश ने बताया कि बीते मंगलवार को वह अपने घर के सामने प्लम्बर का कार्य कर रहा था। उसी बीच मोहल्ले के ही कुछ लोग लाठी, डंडा व तमंचा से लैस होकर उसके दरवाजे पर पहुँचे और बिना किसी कारण के जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये गाली देने लगे। मना करने पर कनपटी पर तमंचा लगाकर उसकी जमकर पिटाई कर दिये। जिससे वह चोटिल हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसने घटना की तहरीर कोतवाली में दिया लेकिन चार दिन बीत गये अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। उक्त संबंध में जानकारी करने हेतु पुलिस क्षेत्राधिकारी से दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

बृजेश सिंह फिर भी नयूज

Exit mobile version