अंजू सैनी बनी सैनी वर्ल्ड इकोनॉमिक्स फ़ॉरम महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री

श्रीगंगानगर: भाजपा नेत्री अंजू सैनी को सैनी वर्ल्ड इकोनॉमिक्स फोरम में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री चुना गया है। यह घोषणा हाल ही में फोरम द्वारा टोंक में आयोजित कार्यक्रम में की गयी। होटल लक्ष्मी विलास में आयोजित तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रदेश भर से सैनी समाज के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। जिसमे विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। Anju Saini.सम्मेलन के दौरान दिवाकर सोलंकी को राष्ट्रीय सह संयोजक तथा संजीव सैनी को कार्यकारणी में प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गयी। इस अवसर पर अंजू सैनी ने महिलाओ के सामाजिक, आर्थिक, राजनितिक तथा कानूनी मुद्दों पर विचार व्यक्त करते हुए कहा की शिक्षा में ही महिला सशक्तिकरण का रहस्य छुपा हुआ है।

उन्होंने सावित्री बाई फुले का उदाहरण देते हुए कहा की माता सावित्री बाई ने कई विधालयों की स्थापना की। उस दौर में उन्होंने अंधविश्वास,रूढ़िवादिता, जैसी सामाजिक बुराइयों के कारण कई तरह की परेशानियो का सामना भी किया। लेकिन सावित्री बाई फुले परेशानियो से हताश नहीं हुई, यही वजह है की उन्ही की बदौलत महिलाओं को समाज में बराबर का अधिकार प्राप्त हुआ।

श्रीमती सैनी ने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में बताते हुए इन योजनाओ का लाभ लेने की अपील की। फोरम में महिला मंत्री नियुक्त किये जाने पर अंजू सैनी ने पदाधिकारिओं का धन्यवाद किया, तथा साथ ही भरोसा दिलाया की वे अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगी।

इस सम्मेलन में फोरम के संस्थापक सुभाष सैनी,कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष भंवर लाल सैनी, प्रदेश महामंत्री बाबूलाल सैनी, सरोज सैनी, सुमन सैनी, जयंती सैनी आदि ने अपने विचार प्रकट किए तथा अंजू सैनी को शुभकामनाएं दी।

ज्ञातव्य है की श्रीमती अंजू सैनी ‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ’ अभियान की जिला सह संयोजक है तथा वे सामाज़िक कार्यों में भी सक्रिय है। इस आयोजन में पांचुलाल सैनी, रमेश चंद्र सैनी, बलदेव सैनी, गौरव सैनी, राहुल सैनी, नरेंद्र सैनी, दुर्गादत्त सैनी, शीशराम सैनी सहित सैनी समाज के अनेक गणमान्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

[स्रोत- संतनाम मांगट]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.